Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन सैकड़ों तस्वीरें वायरल होती हैं। इनमें कुछ आपके दिमाग और तेज नजर का टेस्ट लेने वाली होती हैं। इन तस्वीरों को डिजाइन इस तरह से किया जाता है ताकि चीजें आपकी आंखों के सामने होने के बाद भी आपको दिखाई न दें। उदाहरण के तौर आपके लिए आज हम एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं। इस डरावनी तस्वीर में एक काली बिल्ली छिपी हुई है जिसे सात सेकेंड के अंदर खोजना है। अगर आप बिल्ली को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।
आपको तस्वीर में जो दिखाई देता है असल में वो होता नहीं है। इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) कहा जाता है। इन तस्वीरों में कुछ चीजों को छिपाया गया रहता है जिसे आपको ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है। यह तस्वीरें दिमाग का दही कर देती हैं। इसी तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन इन दिनों खूब देखने को मिलते हैं।