Optical Illusion IQ Test: आपने दिमाग को खराब कर देने वाली कई ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photos) देखी होंगी। इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को आपने हल भी किया होगा। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने में बेहद साधारण लगती हैं, लेकिन यह लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कई लोग ऑप्टिकल इल्यूजन देखकर सोचते हैं कि वो आसानी से इसे हल कर देंगे।
जब लोग इन ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी पहेलियों को हल करने की कोशिश करते हैं, तब उनको पता चलता है कि इनको हल करना कितना कठिन है। अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन को कम समय में आसानी से हल कर देते हैं, तो माना जाता है कि आप जीनियस हैं और किसी भी पहेली को हल कर सकते हैं। अगर आपको इनको हल करने में कठिनाई होती है, तो आपको ऑब्जर्वेशन स्किल को बढ़ाने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने को मिलती हैं।