Optical Illusion IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion ) एक तरह का खेल होता है जो हमारे दिमाग का टेस्ट लेता है। दिमाग को ट्रिक करने वाली तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन होते हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। यह लोगों के दिमाग को घूमा देते हैं। इंटरनेट पर कई बार ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन से आपके दिमाग की अच्छी खासी कसरत होती है। इस तरह के खेल आपके अवलोकन क्षमता को बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। शोध के मुताबिक, सामान्य तौर पर इंसान का दिमाग एक ही तस्वीर या वस्तु को अलग-अलग तरह से देखता है। ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करना मजेदार होता है। आज हम आपके लिए एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर (Optical Illusion Picture) लेकर आए हैं जिसमें एक पक्षी छिपा है।