Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। यह तस्वीरें देखने में भले ही सामान्य लगती हैं, लेकिन इनमें छिपी चीजों को खोजना आसान नहीं होता। कई बार चीजें हमारी आंखों के ठीक सामने होती हैं, लेकिन फिर भी हम उन्हें नहीं देख पाते हैं। इस कारण ऐसी तस्वीरें लोगों को काफी कन्फ्यूज करने का काम करती हैं।
सोशल मीडिया पर एक इस तरह की दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कई जानवर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इनके बीच एक मछली भी बड़ी चतुराई से छिपाई गई है। सबसे खास बात यह है कि आपको जानवरों की भीड़ में छिपी मछली को सिर्फ 20 सेकेंड के भीतर खोजना है।