Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) यानी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिसे खोजने में 99 फीसदी लोग फेल हो जाते हैं, क्योंकि यह तस्वीरें ऐसी होती हैं जो लोगों को भ्रमित कर देती हैं।
आंखों को धोखा देने वाली इन तस्वीरों को लेकर मिली चुनौती को पूरा करने में लोगों को मजा आता है। ज्यादातर लोगों को भले ही कामयाबी नहीं मिलती है, लेकिन लोग ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को सुलझाने की पूरी कोशिश करते हैं। इन तस्वीरों को सुलझाने से लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत होती है। इंसान दिमाग का इस्तेमाल जितना अधिक करता है उतना ही तेज होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दिमाग की कसरत कराने वाली एक तस्वीर वायरल हो रही है।