तस्वीर में साली के बीच लिखा है जीजा, क्या आप 10 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
- फोटो : अमर उजाला
आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में आंखों के सामने ही चीजें होती हैं, लेकिन दिखाई नहीं पड़ती हैं। एक बात जरूर है कि इन तस्वीरों से दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है।