Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर दिमाग को दही करने वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों को ऐसे डिजाइन किया गया होता है कि देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) कहा जाता है। इस तरह की तस्वीरें भले ही आपके दिमाग को कुछ समय के लिए भ्रम में डाल देती हैं, लेकिन इससे दिमागी कसरत होती है जिससे आपकी अवलोकन क्षमता बढ़ती है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Pictures) भले ही दिमाग को घूमा देती हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को हल करना पसंद करते हैं। रिसर्च के मुताबिक, इनका नियमित अभ्यास करने से आईक्यू बढ़ता है। हर दिन की तरह आज हम आपके लिए एक बार फिर एक दिलचस्प तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें सांप छिपा हुआ है। इस सांप को खोजने के लिए आपके पास सिर्फ नौ सेकेंड का समय है। अगर आप इस समयसीमा में सांप को खोज लेंगे, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।