Optical Illusion IQ Test : वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Pictures) देखने को मिलती हैं। इस तरह के चैलेंज को हल करना लोगों को अच्छा लगता है। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजने का चैलेंज दिया जाता है। इसके लिए एक समयसीमा निर्धारित की जाती है, जिसके अंदर छिपी चीजों को खोजना होता है। इस तरह के टास्क से दिमाग तेज होता है। इसके साथ ही आपकी अवलोकन क्षमता बढ़ती है।
आज हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर ने लोगों के दिमाग को घूमा दिया है। इस तस्वीर में एक जंगल दिखाई दे रहा है, जिसमें हरे-भरे पेड़ पोधे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में दिख रहे हरे-भरे पेड़-पौधे के बीच एक चिड़िया छिपी हुई है। लोगों को तस्वीर में चिड़िया को सात सेकेंड के अंदर खोजने का चैलेंज दिया गया है। अगर आप इस तस्वीर में चिड़िया को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।