फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान कल से; एक माह के भीतर देश की 80 करोड़ आबादी तक पहुंचने की तैयारी

Tue, 30 May 2023 06:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पत्रकारों को बताया कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियों के बारे में बातें होंगी। हम संबंधित लोकसभा क्षेत्र में किए गए या पूरे किए गए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अगले साल देश में आम चुनाव होने हैं। उससे पहले सभी पार्टियां अभी से अपनी रणनीतियां बनाने में जुटी हुई हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कल  से एक महा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा। इस दौरान पार्टी हर लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रतिष्ठित व्यक्तियों पहुंचेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े। - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पत्रकारों को बताया कि 31 मई से शुरू होने वाला यह अभियान 30 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा, हमने देश की हर लोकसभा सीट से 1,000 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान पद्म या राष्ट्रपति पदक जैसे नागरिक पुरस्कार जीते हैं। भाजपा नेता ने कहा, लोकसभा की 543 सीटों में यह आंकड़ा कुल 5.5 लाख लोगों है, जिनके पास भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी या केंद्रीय मंत्री इस अभियान के दौरान पहुंचेंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई (फाइल)
तावड़े ने कहा, इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियों के बारे में बातें होंगी। हम संबंधित लोकसभा क्षेत्र में किए गए या पूरे किए गए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन विकास परियोजनाओं के पास कुछ सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं, जो पूरी हो चुकी हैं, जैसे राजमार्ग और रेलवे स्टेशन।
 

4 of 5
भाजपा की जनसभा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, भाजपा ने केंद्र सरकार की दस योजनाओं के लाभार्थियों की भी सूची बनाई है और उनके लिए सभाएं करने का फैसला किया है।तावड़े ने आगे कहा, पार्टी ने एक माह के भीतर देश की अस्सी करोड़ आबादी तक पहुंच बनाने की योजना बनाई है। इस अभियान में केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के पदाधिकारियों और राज्य स्तर के नेताओं समेत 227 नेता भाग लेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
उन्होंने बताया कि पार्टी ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जून के अंतिम 10 दिन अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बिताने और लोगों के साथ घर-घर जाकर बातचीत करने के लिए भी कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम से कम 12 रैलियां तीन से चार निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी इसी तरह की रैलियां करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें