फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के दौरान महिलाएं करती हैं अश्लील डांस, वजह जान दिमाग घूम जाएगा

Tue, 07 May 2019 03:51 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया में अजीबोगरीब रीती-रिवाज माने जाते हैं। उन्हें सुनकर कर आप भी हैरान रह जाते होंगे। आज हम आपको ऐसे ही एक और रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं। किसी की मौत हो जाने पर मातम छा जाता है लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां किसी मुर्दे को दफनाते समय उसके परिवार वाले डांस करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
दरअसल, चीन के कुछ ग्रामीण इलाकों में किसी की मौत पर मुर्दे के अंतिम संस्कार के दौरान लड़कियों का अश्लील डांस करवाया जाता है। सालों से चली आ रही यह परंपरा समय के साथ आधुनिक रूप ले चुकी है। यहां महिलाएं अपने पति की ही मौत के बाद स्ट्रिप डांसर्स को बुलाती हैं, और ये डांसर्स रोने का नाटक भी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
जानकारी के अनुसार, मुर्दे को दफनाने से पहले डांस करने की इस परंपरा के पीछे महिलाओं द्वारा अजीब सा तर्क दिया जाता है कि उनके पति दुनिया से चले गए ठीक हैं पर उन्हें शानदार और आखिरी तोहफा देने के लिए वे ऐसा कर रही हैं। अब भला ऐसा कौन करता है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
बता दें कि, चीन के ग्रामीण इलाकों में ये परंपरा कई सालों से चल रही है। किसी की मौत पर लड़कियों का अश्लील डांस बेहद महत्वपूर्ण रस्म मानी जाती है। ये डांसर्स मृत शरीर के ताबूत के आस पास नाचती हैं। डांसर्स को बुलाने के पीछे लोगों का मानना है कि उनके डांस करने से अंतिम यात्रा के दौरान जमकर लोग जुटते हैं और जितने ज्यादा लोग होंगे, मरने वाले की आत्मा को उतना ही सुकून मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
हालांकि, चीनी सरकार ने इस परंपरा को गैरकानूनी करार देते हुए इस पर रोक लगाने की बात कही है, जिसके बाद से इन डांसर्स के सामने मुश्किलें आ गई हैं। सरकार ने स्ट्रिपर्स को मिलने वाले भुगतान पर रोक लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : wtdevflnt.wordpress.com
इससे पहले भी सरकार ने साल 2006 और 2015 में इस प्रथा के खिलाफ कार्रवाई की थी लेकिन इसके बावजूद चीन के ग्रामीण इलाकों में यह सब चलता रहा। अब एक बार फिर से सरकार ने इस परंपरा पर कार्रवाई करते हुए इस बैन करने की बात कही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें