फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nostradamus: नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए की हैं पांच भविष्यवाणियां, जानिए नए साल में क्या होने वाला है

Mon, 09 Dec 2024 04:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। आज हम आपको साल 2025 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए की हैं पांच डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Adobe Stock
Nostradamus Predictions 2025: बाबा वेंगा के साथ ही फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। नास्त्रेदमस की तमाम भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2025 ) की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए भी कई बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। 

नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। आज हम आपको साल 2025 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं। नए साल की गईं उनकी भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। अगर उनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। नास्त्रेदमस से तीसरे विश्व युद्ध ये लेकर दुनिया की अर्थव्यसत्था के पतन तक की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

2 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए की हैं पांच डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी  

फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध को लकर चेतावनी दी है। उनका दावा है कि यह युद्ध तबाही की वजह बनेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए की हैं पांच डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
दुनियाभर में आर्थिक संकट

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में दुनियाभर में आर्थिक संकट आने की तरफ इशारा किया है। इससे समाज में अशांति फैलने का डर जताया है। इस आर्थिक संकट में मैक्सिकों, लैटिन अमेरिकी देश और यूरोप शामिल होगा। 

Santa Claus: वैज्ञानिकों ने 1700 साल बाद बनाया सांता क्लॉज का असली चेहरा, आप भी देखिए तस्वीरें

4 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए की हैं पांच डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
जलवायु परिवर्तन

फ्रांस के भविष्यवक्ता के मुताबिक, प्रदूषण  के साथ-साथ दूसरे कारणों से अत्यधिक जलवायु परिवर्तन होगा। साल 2025 में इतनी गर्म हवाएं चलेंगी, जो पहले कभी महसूस नहीं की गई होंगी। यूरोप में इस जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर दिखाई देगा। 

Unique Village: इस गांव में दहेज और मोबाइल फोन पर है बैन, यहां के नियम और कानून जानकर हो जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन

5 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए की हैं पांच डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Adobe Stock
अकाल 

वैश्विक खाद्य असुरक्षा इतनी अधिक बढ़ जाएगी दुनिया के सबसे कमजोर इलाके और अस्थिर हो जाएंगे। साल 2025 में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से यह और बढ़ेगा। इससे अकाल और सामाजिक तनाव जैसी स्थितियां बनेंगी। 

Elizabeth Bathory: इस महारानी ने की थी 650 लड़कियों की हत्या, जवान दिखने के लिए खून से नहाती थी






 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए की हैं पांच डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
और बढ़ेगी तकनीक

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि रोजमर्रा के जीवन को तकनीक कंट्रोल करना शुरू कर सकती है। बता दें कि इससे पहले नास्त्रेदमस की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। 

Ajab-Gajab: जानिए क्यों नहाने से डरती थीं ये रानियां? अपने जीवन में सिर्फ दो से तीन बार ही किया था स्नान



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें