फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nostradamus: नास्त्रेदमस की 2024 की भविष्यवाणियों ने डराया, चीन युद्ध से लेकर भीषण तबाही तक देखेगी दुनिया

Mon, 01 Jan 2024 10:46 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nostradamus 2024 Predictions - फोटो : Twitter
Nostradamus Predictions, Nostradamus Ki Bhavishyawani: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus Predictions) की भविष्यवाणी पर पूरी दुनिया यकीन करती है। रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्त्राइल-हमास युद्ध संकट के बीच दुनिया के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर साल 2024 ( Nostradamus Predictions 2024) कैसा होगा? नास्त्रेदमस ने साल 2024 को लेकर बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं, जो इन दिनों चर्चा में हैं।

फ्रांस के एक छोटे-से गांव सेंट रेमी में नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था। वह कम उम्र में ही भविष्यवाणियां करने लगे थे। पेश से नास्त्रेदमस डॉक्टर और एक शिक्षक थे। साल 1566 में उनका निधन हो गया था, जिससे पहले उन्होंने 6,338 भविष्यवाणियां की थीं। इसमें उन्होंने बताया है कि दुनिया का अंत कब और कैसे होगा। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2024 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। आइए जानते हैं नास्त्रेदमस की साल 2024 के लिए की गईं भविष्यवाणियों के बारे में....

 
विज्ञापन

2 of 5
Nostradamus 2024 Predictions - फोटो : iStock
अमेरिका में गृह युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में फ्रांसीसी क्रांति, हिटलर का उदय और जापान पर परमाणु बम गिराने की घटना शामिल है। नास्त्रेदमस ने आन वाले साल 2024 के लिए भी बेहद डराने वाली कई भविष्यवाणी की थीं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में अमेरिका में गृहयुद्ध का जिक्र किया है। उनका कहना है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है और गृह युद्ध छिड़ सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Nostradamus 2024 Predictions - फोटो : iStock
चीन के साथ युद्ध 

चीन ने दक्षिण चीन सागर और ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में सैन्य बल पर कब्जा किया हुआ है। चीन एक उभरती हुई ताकत है, जिसकी बढ़ती शक्ति से कई देश चिंतित हैं। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन अपने पड़ोसियों के साथ संघर्ष में उलझ सकता है। दक्षिण चीन सागर और ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में ऐसा होने की आशंका है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, चीन का कई देशों के साथ युद्ध हो सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें अमेरिकी भी शामिल है। नास्त्रेदमस के मुताबिक, अपने नौसैनिक शक्ति के बल पर चीन अमेरिका को डराने की कोशिश करेगा। 

Baba Vanga Predictions 2024: बाबा वेंगा की 2024 के लिए डराने वाली भविष्यवाणी, दुनिया में मची खलबली

4 of 5
Nostradamus Predictions 2024 - फोटो : iStock
भयानक जलवायु परिवर्तन 

नास्त्रेदमस के मुताबिक, साल 2024 में दुनिया जलवायु अराजकता देखेगी। उनके मुताबिक, सूखी धरती और भी ज्यादा शुष्क हो जाएगी और भारी बाढ़ आएगी। उनके मुताबिक, बहुत अधिक जलवायु परिवर्तन होगा और धरती पहले की अपेक्षा अधिक गर्म हो जाएगी। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को डिकोड करने वालों का मानना है कि उन्होंने साल 2024 में परमाणु धमाके की चेतावनी दी है जिसका असर जलवायु पर पड़ेगा। 

Ajab-Gajab: यहां पर मिली एक हजार साल पुरानी महिला! अवशेष को देखकर हैरत में पड़े पुरातत्वविद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nostradamus Predictions 2024 - फोटो : iStock
युवा पोप

पोप फ्रांसिस की उम्र 86 साल हो चुकी है और वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी गुजर चुके हैं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, एक नए युवा पोप जगह लेंगे, लेकिन यह एक 'कमजोर' पोप होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें