Nostradamus Prediction: रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध को एक महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अभी भी जंग खत्म होती नजर नहीं आ रही है। रूस की सेना यूक्रेन में ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इस युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है और चारों तरफ सिर्फ तबाही का मंजर है। रूस और यूक्रेन में हो रहे जंग के बीच तीसरे विश्व युद्ध का भी खतरा मंडरा रहा है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' द्वारा की गई भविष्यवाणी ने तीसरा विश्व की आशंका को बढ़ा दिया है। नॉस्त्रेदमस (Nostradamus) की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले साल दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।
भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में हजारों भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने इस किताब में दुनिया में आने वाली तबाही के बारे में बताया था। उनकी भविष्यवाणी पर दुनिया विश्वास करती है, क्योंकि उनकी अब तक की गईं 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध के अलावा साल 2022 के लिए भी बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने साल 2022 के बारे में की गई अपनी भविष्यवाणी में तबाही के संकेत दिए हैं।