फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tina Dabi: आईएएस टॉपर टीना डाबी से तलाक लेने के बाद क्या कर रहे हैं अतहर खान? शादी के बाद हुए थे ट्रोल

Sat, 02 Apr 2022 12:55 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपीएससी बैच 2015 की टॉपर रहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी इस बार अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। टीना डाबी अब आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी रचाने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाली टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। 
विज्ञापन
1 of 5
टीना डाबी और अतहर - फोटो : अमर उजाला
यूपीएससी बैच 2015 की टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। पहले पति अतहर खान से तलाक मिलने के सात महीने बाद टीना डाबी अब आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी रचाने जा रही हैं। प्रदीप राजस्थान के पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर टीना के पहले पति रहे अतहर आमिर खान क्या कर रहे हैं? आइए हम आपको बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर खान की शादी में उप-राष्ट्रपति वैंकैया नायडू भी शामिल हुए थे। - फोटो : अमर उजाला
अनंतनाग के रहने वाले हैं अतहर
टीना डाबी के पहले पति अतहर आमिर खान भी आईएएस अफसर हैं। 2015 में जब टीना ने यूपीएससी की परीक्षा टॉप की थी, उसी साल अतहर की यूपीएससी में दूसरी रैंक थी। अतहर मूल रूप से कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
शादी के समय टीना डाबी और अतहर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनिंग के समय टीना से हुई मुलाकात
अतहर और टीना डाबी की मुलाकात मसूरी में पहली बार हुई जब दोनों आईएएस की ट्रेनिंग लेने पहुंचे। एक इंटरव्यू में टीना ने बताया था कि पहली ही नजर में उन्हें अतहर से प्यार हो गया था। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद 2018 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। 

4 of 5
टीना डाबी और अतहर - फोटो : अमर उजाला
पहले सरनेम हटाया, फिर तलाक की अर्जी दे दी
टीना और अतहर के रिश्तों की कड़वाहट का तब पता चला जब टीना डाबी ने अपने नाम के आगे से 'खान' सरनेम हटा दिया। इसके बाद 2020 में दोनों ने राजस्थान के कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी। 2021 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अतहर आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
तलाक के बाद कश्मीर चले गए, अब यहीं तैनाती
शादी के बाद टीना और अतहर राजस्थान में रहते थे, लेकिन तलाक के बाद अतहर कश्मीर चले गए। इस वक्त अतहर श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर हैं। इसके अलावा श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ भी हैं। अतहर की भी सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। अतहर के इंस्टा पर 5.62 लाख, ट्वीटर पर 1.04 लाख फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें