ये पूरी दुनिया प्रकृति के नियमों पर चलती है। प्रकृति के जो नियम है उससे कुछ भी अलग इस धरती पर नहीं घटित होता है। निश्चित समय पर दिन और रात का होना प्रकृति के ही बनाए नियम हैं। तय समय पर सूरज निकलता है और फिर चंद्रमा की दूधिया रौशनी धरती पर छा जाती है। हालांकि, अलग-अलग जगहों पर दिन और रात होने में समय का अंतर देखने को मिलता है। पृथ्वी पर ऐसी कई जगहें हैं जहां दिन लंबा होता है तो रातें छोटी होती है, लेकिन ऐसा भी एक देश है जहां कभी रात होती ही नहीं है। रात होती भी है तो बस नाम मात्र की होती है। ये बात काफी चौंकाने वाली है कि एक ऐसा भी देश है जहां सूरज बहुत कम समय के लिए डूबता है, जिसके कारण यहां बहुत कम समय के लिए रात होती है। आइए जानते है उस देश के बारे में...