फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया: भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा, जानकर कांप जाएगी रूह, किम का लेबर कैंप है धरती का नर्क

Mon, 05 Feb 2024 01:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उत्तर कोरिया में भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा - फोटो : Twitter/@KimJongUnArabic
 
North Korea: उत्तर कोरिया के तानाशाह किंम जोंग उन अपनी क्रूरता के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उत्तर कोरिया में किसी को कौन तरीके से सजा दी जाती है, शायद ही इस बार में अधिक लोगों को पता होगी। उत्तर कोरिया में भागने वाले को ऐसी सजा दी जाती है, जिसके बारे में जानकर रूह कांप जाएगी। भागने वालों के लिए तानाशाह किंम जोंग उन ने एक ऐसी जगह बनवाई है, जिसे 'नरक' भी कहा जाता है। यह एक लेबर कैंप है। 

यहां पर लोगों को भूखा रखा जाता है और बहुत प्रताड़ित किया जाता है। एक शख्स ने बताया कि लेबर कैंप में उसे नौ महीने तक टॉर्चर किया गया। शख्स ने बताया कि उसने इतना भूखा रखा गया कि उसका वजन सिर्फ 35 किलोग्राम बचा था। वह देश को छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसकी वजह से यह सजा दी गई। शख्स को लेबर कैंप में भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
उत्तर कोरिया में भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा - फोटो : Istock
लेबर कैंप में हर दिन पेड़ों की कटाई के लिए पहाड़ों पर चढ़ाया जाता था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने बताया कि पेड़ों को पहाड़ी से नीचे फेंका जाता है। इसकी वजह से ऊपर की तरफ चढ़ाई करने वाले दूसरे कैदियों की मौत हो जाती है या उन्हें जानलेवा चोट आ जाती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
उत्तर कोरिया में भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा - फोटो : Istock
शख्स ने बताया कि पहाड़ चढ़ाई करने वाले लोगों के अंगों को चोटें आ जाती थीं और उनके घावों से आंतें बाहर निकल जाती थीं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि शव वहीं पर पड़े-पड़े सड़ जाते हैं। शख्स ने खुद को विदेशी जासूस बताया, जो वह नहीं था, तब उसको कैंप में भेजा गया। वह डर रहा था कि अगर वह यह स्वीकार नहीं करेगा, तो उसे और अधिक टार्चर किया जाएगा। 

Longest Solar Eclipse: कब लगा था सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? अप्रैल में अमेरिका में छाएगा अंधेरा, जानिए वजह

4 of 5
उत्तर कोरिया में भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा - फोटो : Istock
डॉक्यूमेंट्री फिल्म Beyond Utopia: Escape from North Korea में इस की कहानी के बारे में बताया गया है। इन लोगों को यहां से भगाने में दक्षिण कोरिया के कुछ  लोग मदद करते हैं। ऐसे ही एक शख्स दक्षिण कोरिया के पादरी किम सियोंगुन हैं।

ट्रेंडिंग: घर में एलियन ने मचाया कोहराम, ऊपर उड़ रहा था यूएफओ, महिला ने बताई डराने वाली कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तर कोरिया में भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा - फोटो : Istock
वह उत्तर कोरिया के लोगों की 24 साल से भागने में मदद करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैं इस बारे में चिंता करते हुए थका महसूस करता हूं। यात्रा का सबसे कठिन भाग वह है, जिससे हमें अवैध रूप से जंगल से होकर गुजरना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें