फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noorjahan Mango: भारत में यहां मिलता है पांच किलो का आम, सिर्फ एक की कीमत होती है 2000 रुपये

Mon, 09 May 2022 10:29 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
यहां मिलता है पांच किलो का आम - फोटो : Twitter @nadeemsalvos
Noorjahan Mango: आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसके साथ ही इसे राजकीय फल का दर्जा भी मिला हुआ है। भारत में अलग-अलग इलाकों के आमों की भी अपनी खासियत है। दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका अधिकतम वजन पांच किलो तक हो सकता है। भारी वजन की वजह से यह आमों की मलिका के तौर पर मशहूर है। इस आम का नाम नूरजहां है। 

'नूरजहां' किस्म के आम के एक फल का अधिकतम वजन पांच किलोग्राम तक का हो सकता है। इस खास किस्म के आम का उत्पादन करने वाले किसानों को उम्मीद है कि मौसम की मेहरबानी रही, तो इस बार आम की पैदावर अच्छी होगी और इसका वजन भी ज्यादा होगा। नूरजहां आम की प्रजाति अफगानिस्तानी मूल की मानी जाती है। 
विज्ञापन

2 of 6
यहां मिलता है पांच किलो का आम - फोटो : Twitter @MandleSuhas
मध्य प्रदेश के इस इलाके में होती है पैदावर

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा इलाके में नूरजहां आम के गिन चुने पेड़ मिलते हैं। गुजरात से सटा यह इलाका इंदौर से करीब 250 किलोमीटर दूर है। एक उत्पादक के मुताबिक, आम 15 जून तक पककर तैयार हो जाएंगे। उनका कहना है कि इस बार एक आम का वजन चार किलोग्राम से ज्यादा हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
यहां मिलता है पांच किलो का आम - फोटो : Twitter @CyberAnonymous

देश-विदेश के अमीर लोगों का यह पसंदीदा आम माना जाता है। इस आम की लोग एडवांस में ही बुकिंग कराते हैं। भारत में आपको आमतौर पर आम 60 से 70 रुपये प्रति किलो मिल जाते हैं, लेकिन नूरजहां आम के सिर्फ एक फल की कीमत 2000 रुपये तक होती है। 

4 of 6
यहां मिलता है पांच किलो का आम - फोटो : Twitter @CyberAnonymous

अफगानिस्तान में सबसे पहले नूरजहां आम की पैदावर हुई। (1577-1645) मुगल काल की एक शक्तिशाली रानी नूर जहां थीं जिनके नाम पर इस आम का नाम रखा गया है। कट्ठीवाड़ा इलाके में नूरजहां आम की पैदावर होती है जो मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में स्थित है। एक मीडिय रिपोर्ट के मुताबिक, आम उत्पादक ने बताया कि बीते साल एक फल का वजन औसतन 3.80 किलो था। 
विज्ञापन

5 of 6
यहां मिलता है पांच किलो का आम - फोटो : ATwitter @CyberAnonymous
आम उत्पादक ने बताया कि गुजरात के कई लोग अभी से आम के फलों की बूकिंग के बारे में पूछ रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार नूरजहां के एक आम को एक हजार रुपये से दो हजार रुपये तक की कीमत पर बेचने पर विचार किया जा रहा है। बीते साल एक फल 500 रुपये से 1500 रुपये में बेचा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यहां मिलता है पांच किलो का आम - फोटो : Twitter @nitishshekhawa1
बागवानी के जानकारों के मुताबिक, नूरजहां आम के पेड़ों पर आमतौर पर जनवरी-फरवरी महीने में बौर आने लगता है। यह फल जून के पहले 15 दिनों में पक जाता है। इस आम के फल 11 इंच तक लंबे हो सकते हैं। इस आम की गुठली का वजन 200 ग्राम तक होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें