बैंगलोर और हैदराबाद के मैच के दौरान विराट की फैन फॉलोइंग देखने को मिली तो चेन्नई और दिल्ली के मैच में धोनी का जलवा दिखा। हालांकि, विराट ने अपने फैंस को निराश किया पर धोनी ने तूफानी बल्लेबाजी की।
आईपीएल 2022 में रविवार के दिन दो मैच खेले गए। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज धोनी और कोहली दोनों इस दिन मैदान में दिखे और दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिली। पहले मैच में विराट की बैंगलोर ने हैदराबाद से पिछली हार का बदला लिया और बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ में अपना दावा मजबूत कर लिया है। वहीं, दूसरे मैच में चेन्नई ने दिल्ली को हरा दिया। चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कमजोर हैं, लेकिन इस हार से दिल्ली का खेल जरूर खराब हुआ है।
हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस मस्ती करते दिखाई दिए। वहीं, दूसरे मैच में फैंस ने धोनी आतिशी पारी का जमकर लुत्फ उठाया। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 18
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में विराट कोहली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिली। हालांकि, विराट इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और पहली गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद विराट के फैंस ने उनका सपोर्ट किया।
विज्ञापन
3 of 18
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
पहले मैच में आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली, टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल मस्ती करते नजर आए। इस मैच में कोहली भले ही फ्लॉप रहे हों, लेकिन फाफ डुप्लेसिस और मैक्सवेल ने अच्छी बल्लेबाजी की। इसी वजह आरसीबी ने हैदराबाद से पिछली हार काक बदला लिया।
4 of 18
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के दूसरे मैच में चेन्नई के कप्तान धोनी की फैन फॉलोइंग देखने को मिली। धोनी के फैंस मैदान में कई पोस्टर लेकर पहुंचे थे। धोनी ने एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी की और आठ गेंदों में 21 रन बनाए। उनकी ताबड़तोड़ पारी की बदौलत चेन्नई ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
5 of 18
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई और आरसीबी के मैच में सीएसके के खिलाड़ियों की पत्नियां भी मैच देखने पहुंची थीं। चेन्नई के खिलाड़ियों ने उन्हें निराश भी नहीं किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए धोनी की टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया फिर दिल्ली को सस्ते में समेटकर मैच अपने नाम किया।
हैदराबाद के जगदीश सुचित ने बैंगलोर और हैदराबाद के बीच मैच की पहली गेंद पर ही विकेट लिया। उन्होंने विराट कोहली को कप्तान केन विलियम्सन के हाथों कैच कराया। हालांकि, फाफ डुप्लेसिस ने बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को संभाल लिया। जगदीश ने इस मैच में चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए।
आरसीबी के लिए फाफ डुप्लेसिस और रजत पाटीदार ने शानदार शतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। हालांकि, रजत पाटीदार 38 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हो गए और अपने अर्धशतक से चूक गए।
फाफ डुप्लेसिस ने इस मैच में 50 गेंद में 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और दूसरे छोर पर बाकी खिलाड़ियों को तेजी से रन बनाने की छूट दी। इसी वजह से बैंगलोर की टीम इस मैच में 192 के स्कोर तक पहुंच पाई।
रजत पाटीदार के साथ शतकीय साझेदारी करने के बाद प्लेसिस ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की और बैंगलोर का स्कोर 150 के पार ले गए। इस मैच में विराट कोहली पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन प्लेसिस ने दूसरे विकेट लिए शतकीय और तीसरे विकेट लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में कार्तिक ने इसका फायदा उठाते हुए ताबड़तोड़ 30 रन बनाकर टीम का स्कोर 192 तक पहुंचाया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने बल्ले के बाद गेंद के साथ भी कमाल किया। उन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी में 13 रन खर्चे और एक अहम विकेट लिया। उनके पहले ही ओवर में हैदराबाद के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पहले कप्तान विलियम्सन रन आउट हुए फिर मैक्सवेल ने बेहतरीन लय मे ंचल रहे अभिषेक शर्मा को भी क्लीन बोल्ड कर दिया।
हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम और राहुल त्रिपाठी ने शानदार साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 49 रन जोड़े और एस समय पर ऐसा लग रहा था कि ये दोनों हैदराबाद को जीत दिला देगें, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मार्करम 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद त्रिपाठी भी आउट हो गए और हैदराबाद यह मैच बड़े अंतर से हार गया।
राहुल त्रिपाठी ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 37 गेंद में 58 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और दो छक्के निकले। हालांकि, राहुल अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वो जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हुए और इसी के साथ हैदराबाद की हार भी लगभग तय हो गई थी।
बैंगलोर के लिए वनिंदु हसरंगा ने एक बार फिर कमाल किया। उन्होंने इस मैच में पांच विकेट लेकर हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। हसरंगा ने चार ओवर में 18 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया।
14 of 18
डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : IPL/BCCI
दिन के दूसरे मैच में डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट लिए 110 रन जोड़े और बड़े स्कोर की नींव रखी। इसी वजह से चेन्नई की टीम 200 से ज्यादा का स्कोर बना पाई और दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की।
15 of 18
डेवोन कॉनवे
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के डेवोन कॉन्वे ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 49 गेंद में 87 रन बनाए। इसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल थे। कॉन्वे अब बेहतरीन लय में आ चुके हैं और चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
16 of 18
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के कप्तान धोनी भी इस मैच में बेहतरीन लय में दिखे और आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम का स्कोर 208 तक ले गए। धोनी ने इस मैच में दो छक्के और एक चौका लगाया। उन्होंने आठ गेंद में 21 रन की तूफानी पारी खेली।
17 of 18
सिमरजीत सिंह ने चेन्नई को पहली सफलता दिलाई
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के लिए सिमरजीत सिंह ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने दिल्ली की पारी के दूसरे ओवर में ही श्रीकर भारत का विकेट लिया और दिल्ली की टीम पटरी से उतर गई। इसके बाद दिल्ली ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। सिमरजीत ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके।
चेन्नई के लिए मोईन अली ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया। बल्ले के साथ नौ रन बनाने वाले मोईन ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके और चेन्नई को मैच जिता दिया। उन्होंने दिल्ली के कप्तान पंत और मिशेल मार्श का अहम विकेट निकाला।