फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली के बच्चे को जब कुत्ते ने पिलाया दूध, वीडियो हो गया वायरल

Tue, 26 Jan 2021 10:39 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
कुत्ते-बिल्ली की दुश्मनी और इनके बीच लड़ाई के बारे में आपने कई घटानाओं को देखा और सुना होगा। मोहल्ले, कॉलोनी या किसी सड़क के किनारे इनकी लड़ाई अक्सर देखने को मिल जाती है। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कर हर कोई हैरान है। दरअसल, इस वीडियो में बिल्ली का बच्चा एक कुतिया का दूध पी रहा है, जो इन दोनों दुश्मन जीव की प्यार भरे संबंध को दिखा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
यह वायरल वीडियो नाइजीरिया का बताया जा रहा है। वीडियो में एक कुतिया जमीन पर लेटी है और उसके गले में काले रंग का पट्टा पड़ा है। वहीं बिल्ली का एक बच्चा उसका दूध पी रहा है। सबसे खास बात तो ये है कि बिल्ली के बच्चे के द्वारा ऐसा करने पर कुतिया को कोई परेशानी नहीं हुई। वीडियो में इस अनूठे प्यार को देख हर कोई अचंभित है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस वायरल वीडियो को समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 32 सेकंड के इस वायरल वीडियो में कुछ लोग कुत्ते और बिल्ली को घेरे हुए हैं, तो वहीं कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे हैं। इस नजारे को देखकर आसपास के लोग अचरज भरी निगाहों से देख रहे हैं।

4 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया के माध्यम से यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को दस हजार से अधिक व्यूज मिल चुके थे। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर रिट्वीट कर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। जैसे- डॉगी के बच्चे कहां हैं? डॉगी इतनी थकी क्यों है? बिल्ली के बच्चे की मां कहां है? हालांकि, बिल्ली और कुत्ते का यह नजारा लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर काफी दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि आशा है इन दोनों सुंदर और महान प्राणियों की अच्छी देखभाल की जा रही होगी, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये बहुत सुंदर है, हम मनुष्यों को भी विनम्र होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें