फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति भवन में भोज, प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों ने की शिरकत, देखें तस्वीरें

Tue, 26 Jan 2021 08:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
राष्ट्रपति के रिसेप्शन में पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
72वें गणतंत्र दिवस की संध्या पर मंगलवार को  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति आवास पर रिसेप्शन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेना के प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 4
राष्ट्रपति कोविंद और विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
बता दें कि इससे पहले केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में करीब दो महीने से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आक्रमक रुख अख्तियार कर लिया था। शांतिपूर्ण तरीके से राजधानी की समाओं पर हो रही ट्रैक्टर रैली हिंसक हो गई जब कई किसान दिल्ली में घुस आए और तोड़फोड़ करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 4
राष्ट्रपति के रिसेप्शन में मौजूद शीर्ष सैन्य अधिकारी - फोटो : एएनआई
पुलिस को इस स्थिति से निपटने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा। लाल किले और आईटीओ पर जमे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके अलावा किसी तरह की अफवाह ने फैले इसके लिए दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में मध्यरात्रि तक के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई।
विज्ञापन

4 of 4
राष्ट्रपति के भोज में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री - फोटो : एएनआई
राष्ट्रपति की रिसेप्शन में कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए। यहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें