Cheesecake
- फोटो : adobestock
न्यूयॉर्क स्टाइल चीजकेक की असली पहचान
1930 के दशक में इस डेजर्ट को एक नया रूप मिला। न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट मालिक अर्नोल्ड रूबन ने दावा किया कि उन्होंने असली न्यूयॉर्क स्टाइल चीजकेक तैयार किया। उनकी खासियत थी, रेसिपी में भरपूर क्रीम चीज का इस्तेमाल। इससे केक का टेक्सचर इतना स्मूद और रिच बन गया कि जो भी इसे चखता, उसका दीवाना हो जाता। धीरे-धीरे ये स्वाद शहर की सीमाओं को पार कर दुनिया भर में फैल गया।