फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: जानिए सबसे पहले कहां उगता है सूर्य? किस देश में सबसे पहले और आखिरी में मनाया जाता है नया साल

Mon, 01 Jan 2024 02:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
New Year 2024 - फोटो : iStock
New Year 2024: नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। दुनियाभर में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं, लेकिन लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि आखिर किस देश में सबसे पहले सूर्य उगता है। आज हम आपको बताते हैं कि किस देश में सबसे पहले नए साल का जश्न शुरू होता है और सबसे आखिरी में कहां जश्न मनाया जाता है। 

न्यूजीलैंड और किरिबाती ऐसे देश हैं, जहां सबसे पहले नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। ओशिनिया में लोग सबसे पहले नया साल मनाते हैं। सबसे पहले नए साल का स्वागत टोंगा, समोआ और किरिबाटी करते हैं। टोंगा के प्रशांत द्वीप में नए साल पर सबसे पहले सूर्य उगता है। यहां सबसे पहले लोग नए साल का जश्न मनाते हैं। भारत के समय के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम 3:30 बजे समोआ और क्रिसमस आइलैंड/किरीबैती में नए साल की शुरुआत हो जाती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
New Year 2024 - फोटो : iStock
अंटार्कटिका के पास स्थित न्यूजीलैंड के द्वीप यंग आइलैंड पर कई बार सबसे पहले सूर्य उगता है। धरती के वायुमंडल के कारण रोशनी के रिफ्रेक्शन से यंग द्वीप पर हमेशा रोशनी नजर आती है। इसकी वजह से अंटार्कटिका के कोस्टलाइन पर मौजूद डिब्बल ग्लेशियर पर सबसे पहले सूरज उगता नजर आता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
New Year 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
ओशिनिया में मध्य प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप देश किरिबाती ने सबसे पहले नए साल 2024 (Happy New Year 2024 का स्वागत किया। किरिबाती के बाद टोंगा और समोआ द्वीप पर लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। इसके बाद पश्चिमी देशों फिजी, ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया में नए साल 2024 का जश्न शुरू हुआ। 

Baba Vanga Predictions 2024: बाबा वेंगा की 2024 के लिए डराने वाली भविष्यवाणी, दुनिया में मची खलबली

4 of 5
New Year 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया में सबसे पहले किस देश में हुआ नए साल का स्वागत?

एशिया में जापान और दक्षिण कोरिया ने सबसे पहले नए साल का स्वागत किया। जापान और दक्षिण कोरिया में 31 दिसंबर की रात 8:30 बजे से नए साल का जश्न मनाए जाने लगता है। उस समय इन देशों में एक जनवरी की शुरुआत हो चुकी होती है। 

Nostradamus: नास्त्रेदमस की 2024 की भविष्यवाणियों ने डराया, चीन युद्ध से लेकर भीषण तबाही तक देखेगी दुनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New Year 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
यूएस माइनर आउटलाइंग द्वीप पर सबसे आखिरी में भारतीय समय के मुताबिक, 1 जनवरी शाम 5:35 बजे नए साल का जश्न मनाया जाता है। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में सूर्य उदय होता है। राज्य के डोंग वैली में सबसे पहले सूर्य की किरणें पड़ती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें