फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप की नई प्रजाति मिली, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे के नाम पर रखा गया नाम, जानिए क्यों?

Fri, 27 Sep 2019 05:45 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महाराष्ट्र में मिली सांप की नई प्रजाति - फोटो : Twitter/Aaditya Thackeray
महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में सांप की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। इसका नाम शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे के नाम पर रखा गया है। पुणे स्थित जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन के निदेशक वरद गिरि ने बताया कि सांप की यह प्रजाति आमतौर पर 'बिल्ली सांप' की श्रेणी में आती है और यह बोइगा वंश से संबंध रखती है। इससे संबंधित एक शोध पत्र गुरुवार को बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी में प्रकाशित किया गया है। 

विज्ञापन

2 of 5
पश्चिमी घाट, महाराष्ट्र - फोटो : Flickr
वरद गिरि ने बताया कि बोइगा वंश के सांप पूरे देश में पाए जाते हैं, लेकिन इसकी कुछ प्रजातियां सिर्फ पश्चिमी घाट में ही पायी जाती हैं। यह सांप सतारा जिले को कोयना क्षेत्र में मिला है। तेजस के बड़े भाई आदित्य ठाकरे ने नई प्रजाति के इस सांप की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 5
तेजस ठाकरे - फोटो : Instagram
इस सांप का नाम 'ठाकरेज कैट स्नेक' (वैज्ञानिक नाम- बोइगा ठाकरेयी) रखा गया है, क्योंकि इसकी खोज में तेजस ठाकरे का अहम योगदान रहा है। दरअसल, तेजस वन, जंगल और प्राणियों में ज्यादा रुचि रखते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay.com
वरद गिरि के मुताबिक, तेजस ने सांप की इस प्रजाति को पहली बार साल 2015 में देखा था। उसके बाद उन्होंने इसके व्यवहार पर विस्तार से अध्ययन किया। फिर उन्होंने सारी जानकारी जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन को सौंप दिया और शोध में उनकी मदद भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
वरद गिरि ने बताया कि सांप की यह प्रजाति वानपस्तिक है यानी यह पेड़ों से संबंध रखती है। यह सांप ज्यादातर रात में ही सक्रिय होते हैं। यह लंबाई में तीन फीट तक के हो सकते हैं और सबसे खास बात कि यह विषैले नहीं होते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें