फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA: अंतरिक्ष में नजर आया 'भगवान का हाथ'! नासा की इस तस्वीर ने सबको डाला हैरत में

Tue, 14 May 2024 06:41 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
नासा इमेज (सांकेतिक) - फोटो : Istock
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा हाल ही में डार्क एनर्जी कैमरे द्वारा ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें ऐसा दिख रहा है जैसे ब्रह्मांड में कोई हाथ तेजी से बढ़ रहा हो। सोशल मीडिया पोस्ट में कई लोग लिख रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे अंतरिक्ष में भगवान का हाथ दिख गया हो। तो क्या वास्तव में कैमरे ने ब्रह्मांड में भगवान का चित्र ले लिया है?

तस्वीर में दिख रहा है जैसे मुट्ठीबंद हाथनुमा कोई आकृति आगे की तरफ बढ़ रही है। क्या वास्तव में ये भगवान का हाथ है, आइए जानते हैं इस बारे में नासा का क्या कहना है?
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
नासा ने दी स्पष्ट जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नासा ने बताया कि ये तस्वीर छह मई की है। पर ये भगवान का हाथ नहीं है बल्कि बादल और धूल के कणों से बनी एक आकृति है। अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि तारों के टूटने से नेबुला बना और ये तस्वीर भी उसी की है। पृथ्वी के करीब 1300 प्रकाश वर्ष की दूरी की ये तस्वीर गैस और धूल के अंबार से बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस तस्वीर की आकृति धूमकेतु से भी मिलती-जुलती है। इस तस्वीर में एक पूंछ नुमा आकृति भी देखा जा सकती है, वायरल तस्वीर में ऐसा लग रहा है जैसे कि ये स्पाइरल गैलेक्सी को पकड़ने के लिए आगे बढ़ती जा रही है।

एक अन्य रिपोर्ट में वैज्ञानिकों का कहना है कि ये सितारों के जन्म की घटना जैसी है। इस तरह के दृश्य ब्रह्मांड में विशाल तारों से आने वाली गर्म हवा की वजह से भी बनता है। पहली बार साल 1976 में इस तरह का ग्लोब्यूल देखा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें