फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunita Williams: क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? नासा की लीक रिपोर्ट से हुआ डराने वाला खुलासा

Tue, 19 Nov 2024 12:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunita Williams: अमेरिका अंतरिक्ष नासा ने माना है कि अंतरिक्ष स्टेशन में दरारें और रिसाव की संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है। इसके कारण वहां पर रह रहे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? - फोटो : X/Nasa
Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी बुच विल्मोर सिर्फ आठ दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर गए थे। लेकिन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गए बोइंग स्टारलाइनर में आई खराबी के कारण उनकी वापसी अभी तक नहीं हो पाई है। सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापस लौट सकते हैं। अभी दोनों इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर हैं।

अब आईएसएस को लेकर आ रही खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, आईएसएस पर दरारें हो रही हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसएस पर छोटी-मोटी लीक सालों से होती रही है, लेकिन हाल के दिनों में तेजी से बढ़ी दरारों ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। अमेरिका अंतरिक्ष ने माना है कि अंतरिक्ष स्टेशन में दरारें और रिसाव की संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है। इसके कारण वहां पर रह रहे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? - फोटो : PTI
नासा की लीक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिक्ष स्टेशन को काफी गंभीर नुकसान हुआ है। इससे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं ली जा सकती है। नासा की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसएस के लिए गंभीर खतरों के बारे में कहा गया है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA
मिशन में क्या हुई गलती?

इस रिपोर्ट के बाद आशंका जताई है कि दरारों पर ध्यान नहीं दिया गया तो सुनीता विलियम्स और विल्मोर की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। सुनीता विलियम्स और विल्मोर आईएसएस पर ले जाने वाले बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में में आई खराबी के कारण आठ दिन का यह मिशन आगे बढ़ता गया है।  

Alien News: अमेरिका में यहां पर है एलियंस का ठिकाना! यूएफओ विशेषज्ञ ने किया हैरान करने वाला दावा

4 of 5
क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA
नासा की अंतरिक्ष यात्रियों को 13 जून को वापस लाने की योजना थी, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में खराबी की वजह से तारीख को आगे बढ़ाया गया। अब अंतरिक्ष यात्री फरवरी 2025 में वापसी की संभावना है।

Elon Musk: ... तो क्या फिर इतिहास रचेंगे एलन मस्क? बनाएंगे ऐसा स्पेसक्राफ्ट, 30 मिनट में पहुंच जाएगा दिल्ली से अमेरिका 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि सुनीती और दूसरे अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं है। बोइंग स्टारलाइनर मिशन में और देरी होने के कारण चालक दल की सुरक्षा और आईएसएस की जांच बढ़ती जा रही है। नासा की तरफ से इन मुद्दों को हल करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें