फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: एलियंस को लेकर नासा के फिल्ममेकर का हैरान करने वाला दावा, अगले महीने होगा ये बड़ा खुलासा

Tue, 15 Oct 2024 06:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एलियंस को लेकर नासा के फिल्ममेकर का हैरान करने वाला दावा - फोटो : Adobe Stock
Alien News: क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा कही और जीवन है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है। हालांकि, अक्सर एलियन से जुड़ी खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के फिल्म निर्माता साइमन हॉलैंड ने हैरान करने वाला दावा किया है।

उनका कहना है कि बुद्धिमान एलियन जीवन के सबूत मिले हैं। हॉलेंड ने कहा कि पृथ्वी पर स्थित दूरबीनों ने एलियन जीवन के साक्ष्य पाए हैं। इसे एक महीने के अंदर जारी किया जाएगा। हॉलैंड बीबीसी और नासा की फाइनेंस किए गए प्रोजेक्ट्स के लिए डॉक्यूमेंट्री तैयार करने का काम करते हैं। 

उन्होंने दावा किया कि पृथ्वी की दूरबीनों का इस्तेमाल से एलियंस की मौजूदगी के सबूत जुटाए गए हैं, जिन्हें एक महीने के भीतर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह ऑक्सफोर्ड की मदद से एक प्रोग्राम के जरिए अलौकिक संकेतों की खोज कर रहे थे, जो हमारी आकाशगंगा में गैर मानवीय इंटेलिजेंस को पहचानने में सक्षम था।
 
विज्ञापन

2 of 5
एलियंस को लेकर नासा के फिल्ममेकर का हैरान करने वाला दावा - फोटो : Adobe Stock
उन्होंने बताया कि रेडियो तरंगों का पांच घंटे लंबे विस्फोट से इसका संकेत मिला था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे प्रॉक्सिमा सेंटॉरी के आसपास के क्षेत्र से उत्पन्न हुआ था। पृथ्वी से 4.2 प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह एक तारा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
एलियंस को लेकर नासा के फिल्ममेकर का हैरान करने वाला दावा - फोटो : Adobe Stock
ऑक्सफोर्ड की टीम की तरफ से कहा गया है कि संकेत का विश्लेषण किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने इसके संभावित स्रोत का खुलासा नहीं किया। हॉलैंड ने न्यूज वेबसाइट से बातचीत में बताया कि अजीब रेडियो सिग्नल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे उसकी डीटेल खो रहे हैं। इसके कारण समाचार प्रकाशित करने में देरी हो रही है। 29 अप्रैल, 2019 को यह सिग्नल पहली बार मिला था। तब से ही यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Dreams Communication: वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की तकनीक, पहली बार सपने में दो लोगों ने की आपस में बातचीत

4 of 5
एलियंस को लेकर नासा के फिल्ममेकर का हैरान करने वाला दावा - फोटो : Adobe Stock
बहुत कमजोर है सिग्नल 

हॉलैंड ने बताया कि वर्तमान में सिग्नल कम सूचना क्षेत्र में है और तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। हॉलैंड ने कहा कि सबूत इस सिद्धांत का समर्थन करते हैं कि सिग्नल एक उन्नत एलियन प्रजाति से आया था। उन्होंने कहा कि अपनी आकाशगंगा में एक गैर-मानव अलौकिक इंटेलिजेंस मिली है और लोगों को इसके बारे में पता नहीं है।

Trending News: रतन टाटा के फैन ने सीने पर बनवा ली उनकी तस्वीर, कही दिल को छूने वाली बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलियंस को लेकर नासा के फिल्ममेकर का हैरान करने वाला दावा - फोटो : Freepik
ऑक्सफोर्ड की मदद से चल रहे प्रोगाम ब्रेकथ्रू लिसन ने एक रेडियो सिग्नल का पता लगाने का दावा किया था। उन्होंने इसके बारे में कहा था कि प्रॉक्सिमा सेंटॉरी (ऊपर) के पास से आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें