फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA Alien Alert: क्या ब्रह्मांड में एलियन मौजूद हैं? नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने दिया बड़ा बयान

Mon, 13 Jun 2022 12:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नासा प्रमुख बिल नेल्सन का एलियंस पर बड़ा बयान - फोटो : @SPACEdotcom/ istock
Alien News in Hindi: दुनियाभर में एलियंस को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आए दिन एलियंस को लेकर कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। कई बार लोगों ने एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। 

अब इस बीच अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा एलियंस का अस्तित्व होना चाहिए, क्योंकि ब्रह्मांड बहुत बड़ा है। वर्तमान में नासा के प्रमुख बिल नेल्सन पूर्व अंतरिक्ष यात्री भी हैं। उन्होंने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता है कि धरती के अलावा कहीं और जीवन नहीं है। उन्होंने एलियंस के होने की प्रबल संभावना जताई है। 
विज्ञापन

2 of 6
नासा प्रमुख बिल नेल्सन का एलियंस पर बड़ा बयान - फोटो : iStock
उन्होंने कहा कि जेम्स वेब टेलीस्कोप ब्रह्मांड के दूसरे इलाके को खोजने में सहायता करेगा, जहां पर जीवन जन्म ले सकता है। नासा ने क्रिसमस के दिन जेम्स वेब टेलीस्कोप को लॉन्च किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के चीफ से एक सम्मेलन में एलियंस को लेकर सवाल किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
नासा प्रमुख बिल नेल्सन का एलियंस पर बड़ा बयान - फोटो : @SPACEdotcom

नासा के प्रमुख बिल नेल्सन से सवाल किया गया था कि क्या आपको विश्वास है कि एलियन का अस्तित्व है। उन्होंने इस सवाल के जवाब में सिर्फ एक शब्द कहा हां है। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि हमारी आकाश गंगा के अलावा अरबों आकाश गंगा हैं। 

4 of 6
नासा प्रमुख बिल नेल्सन का एलियंस पर बड़ा बयान - फोटो : iStock

उन्होंने आग कहा कि अगर अरबों नहीं भी हों तो करोड़ो आकाशगंगा हैं। इसके साथ ही करोड़ों सूर्य हैं। अगर इतना बड़ा ब्रह्मांड है तो संभावना इसकी भी है कि कहीं धरती जैसे ही हालात हों। इसलिए वहां पर जीवन की संभावना हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
नासा प्रमुख बिल नेल्सन का एलियंस पर बड़ा बयान - फोटो : iStock

पत्थर से टेलीस्कोप की टक्कर

नासा प्रमुख का कहना है कि जेम्स वेब टेलीस्कोप के माध्यम से किसी ग्रह और उसके वातावरण की रासायनिक संरचना के बारे में सटीक जानकारी मिल सकती है। इस टेलीस्कोप के जरिए अंतरिक्ष में दूर मौजूद ग्रहों के वातावरण को देखा सकता है। जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि वहां पर जीवन की संभावना है या नहीं। उनका कहना है कि जेम्स वेब टेलीस्कोप अपनी पहली तस्वीर में जुलाई में धरती पर भेजेगा, लेकिन इससे पहले उसकी एक पत्थर टक्कर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कई बार एलियंस से मिल चुकी है महिला - फोटो : iStock

नासा प्रमुख के बयान से पहले वरिष्ठ खगोलशास्त्री एवी लोएब ने चौकाने वाला दावा किया है। उनका दावा है कि धरती पर एलियंस आ चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी देशों से मांग की है कि दूसरे ग्रहों पर जीवन के तलाश में अपने रक्षा बजट को खर्च करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें