फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तटों पर पेंग्विंस के सिर मिले गायब, रहस्यमयी मौत से हैरत में वैज्ञानिक

Sun, 01 May 2022 11:00 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बिना सिर के पेंग्विंस मिलने से हैरत में पड़े वैज्ञानिक - फोटो : Pixabay
Mystery as dozens of beheaded penguins wash up: ऑस्ट्रेलिया (Australia) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के समुद्री तटों का नजारा देखकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तटों पर एक दर्जन से ज्यादा पेंग्विन बहकर आए हैं जिनके सिर कटे हुए हैं। वैज्ञानिक जांच में जुट गए हैं आखिर पैंग्विन के सिर गायब होने की क्या वजह है? 

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्लेरीयू प्रायद्वीप पर सिर्फ अप्रैल महीने में ही 20 पेंग्विंस के शव समुद्री तट पर पाए गए हैं जो बेहद परेशान करने वाले हैं। साल 2021 में इस इलाके में मरने वाले पेंग्विंस से बहुत ज्यादा यह आंकड़ा है। इनका अध्ययन करने के लिए स्टीफन हेजेस मरे हुए पैंग्विंस के शवों को इकट्ठा कर रहे हैं। वह जानना चाहते हैं कि इनके सिर कैसे गायब हुए हैं और इसके पीछे की क्या वजह है? पैंग्विन की हो रही मौतों में इंसानों का हाथ होने से इंकार कर दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी मौत समुद्र में ही हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
बिना सिर के पेंग्विंस मिलने से हैरत में पड़े वैज्ञानिक - फोटो : Pixabay
ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तटों पर पैंग्विन के शरीर के अलावा उनके कटे सिर भी पाए गए हैं। स्टीफन हेजेस का कहना है कि जहां पर सिर कटे पैंग्विन मिले हैं उस इलाके में भारी संख्या में जहाज हैं। उन्होंने संभावना जताई है कि नाव के पंखों में फंसने की वजह से पैंग्विन की मौत हुई हो। 
विज्ञापन

3 of 6
बिना सिर के पेंग्विंस मिलने से हैरत में पड़े वैज्ञानिक - फोटो : Pixabay
उनका कहना है कि समुद्र के किनारे एक महीने में एक या दो पेंग्विन के शव मिलते हैं, लेकिन सिर्फ अप्रैल के महीने में 15 से 20 शव मिलना हैरान करने वाला है। किसी दिन तो तीन मरे पेंग्विन मिले हैं। 

4 of 6
बिना सिर के पेंग्विंस मिलने से हैरत में पड़े वैज्ञानिक - फोटो : Pixabay
 वैज्ञनिकों ने बताया कि पेंग्विन के सिर एक ही बार में काटे गए हैं। स्टीफन हेजेस ने बताया कि कुछ दिनों पहले एनकाउंटर बे के पास एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
बिना सिर के पेंग्विंस मिलने से हैरत में पड़े वैज्ञानिक - फोटो : Pixabay

समुद्र तट पर आयोजित प्रतियोगिता मछली पकड़ने की थी और नावों के पास पेंग्विन आकर्षित हुई होंगी। इसके अलावा उन्होंने संभावना जताई है कि पेंग्विन की हत्याओं की वजह पर्यटन भी हो सकता है। ईस्टर और वीकेंड पर यहां पर बड़ी संख्या पर्यटक पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिना सिर के पेंग्विंस मिलने से हैरत में पड़े वैज्ञानिक - फोटो : Pixabay
उन्होंने कहा कि कई पर्यटक अपने साथ कुत्तों को लेकर आए थे। इसके अलावा लोमड़ियों के भी पेंग्विन को मारने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने कहा है इसकी वजह पता करने में अभी दो से तीन सप्ताह लग जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें