फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL in Photos: रोहित के जन्मदिन पर मुंबई ने पूरी की उनके फैंस की इच्छा, सिद्धार्थ कौल ने बेटी को दिया फ्लाइंग किस

Sun, 01 May 2022 10:06 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम ने आखिरकार पहली जीत हासिल कर ली है। रोहित के जन्मदिन के मौके पर टीम ने जीत के साथ उन्हें तोहफा दिया। वहीं बैंगलोर के सिद्धार्थ कौल ने बेटी को फ्लाइंग किस दिया। 
 
विज्ञापन
1 of 14
आईपीएल 2022 में शनिवार का रोमांच - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम ने आखिरकार पहली जीत हासिल कर ली है। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया। वहीं दिन के पहले मैच में गुजरात ने आरसीबी को हराकर आठवीं जीत हासिल की। अब गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब है। आरसीबी और गुजरात के मैच में विराट ने फॉर्म में वापसी की और अर्धशतक लगाया। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने जमकर उनका उत्साहवर्धन किया। बैंगलोर के सिद्धार्थ कौल ने बेटी को फ्लाइंग किस दिया। दूसरे मैच में रोहित के जन्मदिन के मौके पर मुंबई ने जीत के साथ उन्हें तोहफा दिया। 

गुजरात और बैंगलोर के मैच में हार्दिक की पत्नी नताशा भी मैच देखने पहुंची थीं, लेकिन हार्दिक के सस्ते में आउट होने पर वो निराश हो गईं। 
विज्ञापन

2 of 14
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। रोहित के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस ने मुंबई की टीम से खास मांग की थी। रोहित के फैन इस मैच में एक पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिसमें लिखा था कि वो आज मुंबई को जीतते हुए देखने के लिए आए हैं। मुंबई ने इस बार अपने फैंस को निराश नहीं किया और शानदार जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

3 of 14
सिद्धार्थ कौल - फोटो : IPL/BCCI
दिन के पहले मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने मैदान से अपनी बेटी को फ्लाइंग किस दिया। कौल लंबे समय तक हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे हैं और इस टीम के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था, लेकिन आरसीबी में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। 

4 of 14
नताशा स्टेनकोविच - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच भी यह मैच देखने पहुंची थीं। यह हार्दिक का 100वां मैच था। हालांकि, हार्दिक इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और उनके आउट होने पर नताशा निराश हो गईं। गुजरात की टीम ने यह मैच जीत लिया और नताशा मैच के बाद खुश नजर आईं। 
विज्ञापन

5 of 14
अनुष्का शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए यह दिन बेहद खास रहा। लंबे समय से रनों के लिए जूझ रहे विराट कोहली ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और अनुष्का ने जमकर उनका उत्साहवर्धन किया। हालांकि, विराट की पारी उनकी टीम को मैच नहीं जिता सकी और बैंगलोर यह मैच हार गई। 
विज्ञापन

6 of 14
राहुल तेवतिया और रिद्धी पन्नू - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया की पत्नी रिद्धी पन्नू मैच से पहले उनका हाथ पकड़कर स्टेडियम में पहुंचीं। इस सीजन राहुल कमाल की फॉर्म में हैं और अपनी टीम को कई मैच जिता चुके हैं। इस मैच में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और मुश्किल ओवरों में तेजी से रन बनाकर गुजरात को जीत दिलाई। 
विज्ञापन

7 of 14
विराट कोहली के फैन - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच से पहले विराट बहुत ही खराब फॉर्म में चल रहे थे और उनके लिए दहाई का आंकड़ा छूना भी मुश्किल हो रहा था, लेकिन उनके फैंस ने उन पर भरपूर विश्वास जताया। इसी वजह से विराट खराब दौर से बाहर आकर अर्धशतक लगा पाए। 

8 of 14
रितेश देशमुख - फोटो : IPL/BCCI
अभिनेता रितेश देशमुख भी यह मैच देखने पहुंचे थे। उनकी टीम मुंबई इस मैच में पांच विकेट से जीत गई। मुंबई की जीत से रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया बेहद खुश नजर आए। हालांकि, अब मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो चुकी है, लेकिन जीत के साथ यह टीम अगले सीजन की तैयारी कर रही है। 

9 of 14
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में अपने पहले कप्तान शेन वॉर्न को याद किया। टीम के सभी खिलाड़ी खास जर्सी पहनकर मैदान में उतरे थे, जिसने शेन वॉर्न का नाम लिखा था। शेन वॉर्न की कप्तानी में यह टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। 

10 of 14
रजत पाटीदार और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
बैंगलोर के लिए विराट कोहली और रजत पाटीदार ने शानदार साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। विराट 58 और रजत 52 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा मैक्सवेल ने 33 रन की पारी खेली। 

11 of 14
विराट कोहली का अर्धशतक और उन्हें चीयर करतीं अनुष्का शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली ने इस मैच में मौजूदा सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। इससे पहले नौ मैचों में उन्होंने 16 की औसत से 128 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 48 रन था। उन्होंने 119.62 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

12 of 14
डेविड मिलर और राहुल तेवतिया - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर गुजरात के लिए मैच खत्म किया। राहुल और मिलर ने 40 गेंदों पर 79 रन की नाबाद साझेदारी कर गुजरात को जीत दिलाई। 

 

13 of 14
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए जोस बटलर ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को विजेता बनाया। उन्होंने 52 गेंद में 67 रन बनाए। इसके बाद अश्विन ने 21 रन की पारी खेली। बटलर इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

14 of 14
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। उन्होंने अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। सूर्यकुमार 39 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। अंत में टिम डेविड ने नौ गेंद में 20 रन बनाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें