सुनीता विलियम्स ने क्रू-10 मिशन की टीम का ऐसे किया स्वागत, अंतरिक्ष से जश्न का आया वीडियो भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर जल्द ही धरती पर वापस लौटेंगे नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन पर आईएसएस पर पहुंच चुका है इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया है अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे चार नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं क्रू-10 मिशन के अंतरिक्ष यात्री कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल करेंगे विल्मोर ने अंतरिक्ष स्टेशन का हैच खोला और इसके बाद एक के बाद एक चारों नए यात्री अंदर पहुंचे अंतरिक्ष में पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने नए साथियों का स्वागत उनसे गले मिलकर और हाथ मिलाकर किया विलियम्स ने मिशन कंट्रोल से कहा, यह एक शानदार दिन था। अपने दोस्तों को यहां देखकर बहुत खुशी हुई Bizarre News