फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र की गहराई में मिला 1200 साल पुराना रहस्यमयी मंदिर, खजाने से लदी कई नावें भी मिलीं

Fri, 26 Jul 2019 02:08 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिस्र में मिला रहस्यमयी मंदिर - फोटो : Franck Goddio/Hilti Foundation
मिस्र एक प्राचीन देश है। यहां समय-समय पर समुद्र की गहराई में या जमीन की खुदाई में कई ऐसी चीजें मिली हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। एक ऐसा ही रहस्यमयी मंदिर यहां समुद्र की गहराई में मिला है, जो करीब 1200 साल पुराना है। इसके अलावा यहां खजाने से लदे नाव भी मिले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मिस्र में मिला रहस्यमयी मंदिर - फोटो : Franck Goddio/Hilti Foundation
मंदिर हेराक्लिओन शहर के उत्तरी हिस्से में मिला है, जिसे मिस्र का खोया हुआ शहर अटलांटिस कहा जाता है। इसकी खोज करने वाले पुरातत्वविदों के मुताबिक, प्राचीन समय में हेराक्लिओन को मंदिरों का शहर कहा जाता था, लेकिन करीब हजार साल पहले आए सुनामी के कारण यह समुद्र में डूब गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
मिस्र में मिला रहस्यमयी मंदिर - फोटो : Franck Goddio/Hilti Foundation
पुरातत्वविदों के मुताबिक, मंदिर के साथ-साथ यहां समुद्र में कुछ नावें भी मिली हैं, जिसमें तांबे के सिक्के और ज्वैलरी हैं। ये सिक्के राजा टॉलमी द्वितीय के कार्यकाल (तीसरी शताब्दी) के हैं। 

4 of 5
मिस्र में मिला रहस्यमयी मंदिर - फोटो : Franck Goddio/Hilti Foundation
समुद्र की गहराई में कई प्राचीन इमारतें और मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं, जो करीब 2000 साल पुराने बताए जा रहे हैं। मिस्र और यूरोप के पुरातत्वविदों ने मिलकर ये अनोखी खोज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिस्र में मिला रहस्यमयी मंदिर - फोटो : Franck Goddio/Hilti Foundation
पिछले 15 सालों में यहां समुद्र से गोताखोरों को 64 प्राचीन नाव, सोने के सिक्कों का खजाना, 16 फीट ऊंची मूर्तियां और विशाल मंदिर के अवशेष मिल चुके हैं।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें