2020 Hyundai Sonata Hybrid overhead
- फोटो : automobilemag
नई सोनाटा में फॉर्वर्ड कोलीजन अवॉयडेंस असिस्ट और लेन ड्राइव असिस्ट का फीटर मिलेगा। यह फीचर रास्ते में पैदल चलते लोगों की पहचान करेगा और एडवांस एक्टिव सेफ्टी फीचर इमरजेंसी की हालत में ड्राइवर को अलर्ट करेगा, जरूरत पड़ी तो ऑटोमैटिकली ब्रेक भी लगा देगा। सोनाटा में कंपनी फ्रंट राडार, फ्रंट व्यू कैमरा सेंसर, लेन फॉलो असिस्ट का फीचर मिलेगा, जो स्टीयरिंग को ऑटोमैटिकली एडस्ट करके लेन के सेंटर में ले आएगा। गौरतलब है कि लेन फॉलो असिस्ट सिस्टम शहर और हाईवे की सड़कों पर 0 से 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर ही काम करता है।