फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का रहस्य: कहानी एक शापित आइलैंड की, जहां पर जाने वाला कभी लौटकर वापिस नहीं आता

Sat, 25 Sep 2021 11:49 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
हमारी पृथ्वी पर ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जो अपने भीतर न जाने कितने राज दफन किए हुए हैं। इन स्थानों को लेकर हमेशा हमारे भीतर कौतूहल भरा रहता है। कई लोग तो रोमांच पाने के उद्देश्य से इन जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे ही रहस्यमयी आइलैंड के बारे में, जिसके विषय में जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस आइलैंड का नाम पलमायरा है। कहा जाता है कि ये आइलैंड लंबे समय से शापित है। इस स्थान पर जो कोई भी जाता है, वह लौट कर वापिस नहीं आ पाता। इस जगह से जुड़ी ऐसी कई घटनाएं हैं, जिसे जानने के बाद आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। पलमायरा आइलैंड पर कोई स्थायी निवासी नहीं रहता है। इसी सिलसिले में आज के रहस्य की इस श्रृंखला में हम इस शापित आइलैंड के बारे में जानेंगे, जहां जाने के बाद कोई भी वापिस नहीं आ पाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
पलमायरा आइलैंड अमेरिका के सामोउ हाईवे पर स्थित है। मान्यता है कि ये लंबे समय से शापित हो रखा है। इस डरावनी जगह पर आपको एक भी व्यक्ति देखने को नहीं मिलेगा और न ही यहां पर किन्हीं आदिवासियों का बसेरा है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
सन 1798 से लेकर अब तक यहां पर कई अजीबोगरीब घटनाएं हुई हैं। अक्सर इस आइलैंड के ऊपर से उड़ने वाले प्लेन और जहाज रहस्यमयी ढंग से गायब हो जाते हैं। हालांकि कई लोगों ने इसके रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की, उसके बाद भी उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल पाई है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
कई लोगों का ये तक कहना है कि इस शापित आइलैंड पर जो कोई भी जाता है। वह कभी वापिस नहीं आ पाता। ऐसे कई रिकॉर्ड्स सामने आए हैं, जिनमें इस बात का उल्लेख है कि इस टापू पर जाने के बाद कई व्यक्ति वापिस नहीं आ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
हालांकि कुछ ऐसे भी हिम्मतवर लोग थे, जो इस टापू पर जाने के बाद वापिस लौटकर आ गए। उनके मुताबिक इस रहस्यमयी जगह पर उन्हें काफी अजीबोगरीब महसूस हुआ था। वे बताते हैं कि यहां पर उनका कई रहस्यमयी ताकतों से सामना हुआ। उन्हें यह महसूस हुआ कि जैसे यहां पर कोई भूत प्रेत हो। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते यहां पर कोई भी जाना पसंद नहीं करता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें