बरमूडा ट्रायंगल पिछले लंबे समय से रहस्य का विषय बना हुआ है। कई शोध और रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक इसके राज से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। इस बीच ना जाने कितने विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज इसके भीतर रहस्यमय ढंग से गायब हुए हैं। ये जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से महज 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है। कई कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स का कहना है कि बरमूडा ट्रायंगल कुछ और नहीं बल्कि एलियंस का बेस है। इसी कड़ी में आज हम बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य से पर्दा उठाते हुए ये जानने की कोशिश करेंगे कि कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स के इन दावों में कितनी सच्चाई है? और इस बात का भी पता लगाएंगे कि बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य पर विज्ञान का क्या कहना है?