Alien News: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? अगर हैं, तो वो आखिर रहते कहां हैं? सालों से वैज्ञानिक इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। दुनिया के कई देशों में अनआइडेंटिफिइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) देखे गए हैं, जिसकी वैज्ञानिक जांच कर रहे हैं। अभी तक वैज्ञानिकों को एलियन दुनिया के सबूत नहीं मिले हैं। इन सवालों के बीच वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यमयी आवाजें रिकाॅर्ड की हैं। अब वैज्ञानिक यह जांच करने में जुटे हैं कि यह आवाजें गैलेक्सी के किस जगह से आ रही हैं।
वैज्ञानिकों के अभी तक के अनुमान के अनुसार, यह रहस्यमयी आवाजें एलियंस की हो सकती हैं। हो सकता है कि वह धरती से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने अभी तक बाहरी अंतरिक्ष से आने वाली 25 रहस्यमयी आवाजों को रिकाॅर्ड किया है, जो रेडियो बर्स्ट की आवाज से अलग हैं। इसकी वजह से दावा किया जा रहा है कि यह आवाजें एलियंस से संबंधित हो सकती हैं।