फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: इंसान से बात करना चाहते हैं एलियंस? अंतरिक्ष से आ रही रहस्यमयी आवाजें

Tue, 02 May 2023 12:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mysterious Signal from Space - फोटो : iStock
Alien News: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? अगर हैं, तो वो आखिर रहते कहां हैं? सालों से वैज्ञानिक इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। दुनिया के कई देशों में अनआइडेंटिफिइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) देखे गए हैं, जिसकी वैज्ञानिक जांच कर रहे हैं। अभी तक वैज्ञानिकों को एलियन दुनिया के सबूत नहीं मिले हैं। इन सवालों के बीच वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यमयी आवाजें रिकाॅर्ड की हैं। अब वैज्ञानिक यह जांच करने में जुटे हैं कि यह आवाजें गैलेक्सी के किस जगह से आ रही हैं। 

वैज्ञानिकों के अभी तक के अनुमान के अनुसार, यह रहस्यमयी आवाजें एलियंस की हो सकती हैं। हो सकता है कि वह धरती से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने अभी तक बाहरी अंतरिक्ष से आने वाली 25 रहस्यमयी आवाजों को रिकाॅर्ड किया है, जो रेडियो बर्स्ट की आवाज से अलग हैं। इसकी वजह से दावा किया जा रहा है कि यह आवाजें एलियंस से संबंधित हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mysterious Signal from Space - फोटो : iStock
कैनेडियन हाइड्रोजन इंटेंसिटी मैपिंग प्रयोग के रेडियो टेलिस्कोप में यह रहस्यमयी आवाजें रिकाॅर्ड हुई हैं। साल 2019 से लेकर साल 2021 के बीच यह आवाजें रिकाॅर्ड हुई हैं। आमतौर पर यह मशीनें रेडियो बर्स्ट की आवाज को रिकाॅर्ड करती हैं। गैलेक्सी में टूट रहे तारों से आने वाली आवाज को रेडियो बर्स्ट कहा जाता है, लेकिन इस बार रिकाॅर्ड हुई आवाजें बिल्कुल अलग हैं। इसकी वजह से विशेषज्ञों को यकीन है कि यह एलियंस की आवाजें हो सकती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Mysterious Signal from Space - फोटो : Pixabay
गैलेक्सी में टूट रहे तारों की आवाज जब रिकॉर्ड होती है, तो अलग-अलग सिग्नल मिलते हैं। हर बार रेडियो बर्स्ट की आवाज अलग रिकॉर्ड होती है। लेकिन इस बार तीन साल में रिकॉर्ड की गई आवाज पहले अलग है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि एक जैसी 25 रिकॉर्डिंग्स हैं, लेकिन जब तारे टूटते हैं, तो ऐसा नहीं होता है। 

Optical Illusion: सिर्फ जीनियस ही जंगल में छिपे कुत्ते को ढूंढ सकते हैं? बड़े-बड़े सूरमा ढूंढने में हो चुके है फेल
 

4 of 5
Mysterious Signal from Space - फोटो : iStock
एक जैसी आवाज की वजह से संभावना जताई जा रही है कि यह किसी तारे के टूटने की आवाज नहीं है। यह आवाजें एलियंस की हैं, जो बार-बार एक ही मैसेज भेज रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो एस्ट्रोनॉमर्स का कहना है कि यह सभी आवाजें एक जगह से आ रही हैं।

Indian Railways: क्यों ट्रेन की छत पर लगे होते हैं गोल ढक्कन? आखिर क्या होता है इनका काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mysterious Signal from Space - फोटो : iStock
इससे यह पता लगाया जा सकता है कि आखिर एलियंस कहां रहते हैं? इन आवाजों को लेकर एक्सपर्ट्स बेहद उत्साहित हैं और इसकी जांच कर जानकारी जुटा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें