Mysterious Ship: दुनिया में कई जहाजों की कहानियां काफी मशहूर हैं। कई जहाजों को रहस्यों की वजह से जाना जाता है। एक ऐसा ही जहाज है, जिसकी घटना अभी तक अनसुलझी है। इस घटना के बारे में जिसे जानकारी होती है, वो सोचने पर मजबूर हो जाता है। यह करीब 77 साल पुरानी है।
साल 1947 के जून महीने में मलक्का की खाड़ी में मौजूद व्यापारिक मार्ग से कई समुद्री जहाज गुजर रहे थे। इसी दौरान एक एसओएस संदेश पहुंचा कि जहाज के सभी क्रू सदस्यों की मौत हो चुकी है। एसओएस संदेश आपातकालीन स्थिति में ही भेजे जाते हैं। इसके बाद जहाज के सिग्नल को पहचानकर नजदीक के सभी जहाज उस रहस्यमयी जहाज की तरफ बढ़े। उस समय रहस्यमयी जहाज के सबसे नजदीक मर्चेन्ट शिप द सिल्वर स्टार था, जो तेजी से उसके पास पहुंच गया।