Mysterious Radio Burst: जैसे जैसे हम विज्ञान की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे हमारे सामने ऐसी रहस्यमई चीजें आ रही हैं, जो हमारे मन में हजारों सवाल पैदा करती हैं। खगोल विज्ञान के तहत कई अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जिसका जवाब वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है, लेकिन वह निरंतर इन सभी सवालों पर से पर्दा हटाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में खगोलविदों ने हमसे तीन अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक बौनी आकाशगंगा से निकलने वाले रहस्यमय और तेज रेडियो बर्स्ट (Radio Burst) की गुत्थी को सुलझा लिया है।
नए शोध के मुताबिक, हाल के वर्षों में यह ब्रह्मांडीय वस्तु रेडियो बर्स्ट के अन्य डिटेक्शन की तुलना में बेहद अलग है। दरअसल, स्पेस में रेडियो तरंगों के मिलीसेकेंड लंबे बर्स्ट को फास्ट रेडियो बर्स्ट या FRB कहा जाता है। अकेले रेडियो बर्स्ट सिर्फ एक बार निकलते हैं और ये रिपीट नहीं होते।