दुनियाभर में कई प्रसिद्ध स्थल हैं। इन जगहों सालभर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन इसके अलावा कई ऐसी रहस्यमयी और खतरनाक जगहें भी हैं जहां पर्यटकों के जाने पर रोक है। दुनिया की कई ऐसी जगहें हैं जहां पर जाने से लोगों की रूह कांपती है। अधिकतर लोगों को प्रकृति से बहुत प्यारा होता और वह प्राकृतिक सुंदरता को देखना चाहते हैं और उसके आसपास रहना चाहते हैं। इन खूबसूरत जगहों पर लोगों को शांति मिलती है जबकि कई ऐसी जगहें जो रहस्यमयी और डरावनी हैं जहां जाने से लोग डरते हैं। दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां जाने पर आपकी जान भी जा सकती है। भारत समेत दुनियाभर में कई ऐसी भी जगहें हैं जहां किसी के भी जाने पर रोक है।
नॉर्थ सेंटीनल द्वीप, भारत
भारत के अंडमान में स्थित नॉर्थ सेंटीनल द्वीप बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह से बैन है। इस द्वीप पर पहुंचने का माध्यम सिर्फ नाव है। इस रहस्यमयी द्वीप में आज भी 60 हजार साल पुराने इंसानी कबीले के लोग रहते हैं। उनका बाहरी दुनिया से कोई भी संपर्क नहीं है। नॉर्थ सेंटीनल द्वीप में रहने वाली इस जनजाति और उनके इलाके को संरक्षित श्रेणी में रखा गया है। इस द्वीप पर पहुंचने की कोशिश करने वाले लोगों पर कबीले के लोग हमला कर देते हैं और उन्हें मार भी डालते हैं। इसलिए नॉर्थ सेंटीनल द्वीप पर किसी भी बाहरी शख्स के आने पर प्रतिबंध है।