Mysterious Place in Russia: रूस में एक ऐसा रहस्यमयी गांव है, जो वैज्ञानिकों के लिए भी एक अबूझ पहेली है। यह गांव एम-ट्राएंगल (एम-त्रिकोण) के नाम से जाना जाता है। राजधानी मॉस्को से करीब 600 मील पूरब की तरफ उराल पर्वतों के पास 'मोल्योब्का' नाम का एक गांव स्थित है। दरअसल, एम-ट्राएंगल का मतलब मोल्योब्का ट्राएंगल है। यह रूस के सबसे रहस्यमयी इलाकों में से एक है। एक समय यह स्थान वहां के स्थानीय मानसी लोगों के लिए पवित्र माना जाता था। हालांकि, अब यह जगह अब रहस्यमयी हो गई है।
इस रहस्यमयी जगह को पर्म क्षेत्र का एम-त्रिकोण (ट्राएंगल) या 'पर्म विषम जोन' भी कहा जाता है, जो 70 वर्ग मील में फैला हुआ है। 1980 में यह इलाका तब चर्चा में आया था, जब यहां रहस्यमयीआवाजें सुनाई देने लगीं। आवाजें अचानक ही सुनाई देने लगती हैं।