फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 साल बाद घर के तहखाने से मिली टीपू सुल्तान की बंदूक और तलवार, इंग्लैंड में होगी नीलामी

Mon, 11 Mar 2019 03:03 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीपू सुल्तान के हथियार मिले - फोटो : BNPS.co.uk
ब्रिटेन के बर्कशायर में रहने वाले एक दंपति को अपने साधारण से घर के तहखाने में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के कई हथियार मिले हैं। इनमें फ्लिंटलॉक गन टीपू सुल्तान के पिता हैदर अली खान की सोने से बनी तलवार भी शामिल है। यह इसी साल जनवरी  की घटना है।
विज्ञापन

2 of 5
टीपू सुल्तान की तलवार मिली - फोटो : BNPS.co.uk
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस परिवार को ये हथियार मिले हैं, उनके पूर्वज मेजर थॉमस हार्ट, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में सेना के एक अधिकारी थे। साल 1798-99 में लड़े गए चौथे एंग्लो-मैसूर युद्ध के बाद कुछ कलाकृतियां और टीपू सुल्तान के शस्त्रागार से हथियार वो अपने साथ ब्रिटेन लेकर आ गए थे और तब से अब तक ये दुर्लभ चीजें उनके घर पर संभाल कर रखी हुई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
टीपू सुल्तान की कलाकृतियां - फोटो : BNPS.co.uk
दंपति के घर के तहखाने से सुपारी रखने वाली सोने की एक छोटी संदूक भी मिली है। इस संदूक में अभी भी तीन सुपारी रखी हुई हैं। कुल मिलाकर परिवार को तहखाने से आठ दुर्लभ और बेशकीमती हथियार मिले हैं। 

4 of 5
टीपू सुल्तान की कलाकृतियां - फोटो : BNPS.co.uk
टीपू सुल्तान के हथियारों की नीलामी 26 मार्च को इंग्लैंड में की जाएगी। इनमें टीपू सुल्तान की ढाल, सुपारी रखने वाली संदूक और सोने से बनी तलवार शामिल हैं। इसके साथ ही मेजर थॉमस हार्ट की ईस्ट इंडिया कंपनी की सील वाली सोने की अंगूठी की भी नीलामी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीपू सुल्तान के हथियार मिले - फोटो : BNPS.co.uk
बताया जा रहा है कि नीलामी में दंपति को करोड़ों रुपये मिल सकते हैं। हालांकि नीलामीकर्ता एंथनी क्रिब ने बताया कि परिवार को पैसों में कोई रुचि नहीं है। उनका कहना है कि टीपू सुल्तान से जुड़े सभी सामान भारत वापस भेज दिए जाएं, ताकि यह किसी संग्रहालय में और भविष्य की पीढ़ियों के लिए उपलब्ध हो।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें