फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की हार से सदमे में शिखर धवन, धुलाई करने वाले एश्टन टर्नर का ही भूले नाम

Mon, 11 Mar 2019 02:52 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shikhar dhawan-ashton turner
एश्टन टर्नर (84) की धमाकेदार बल्लेबाज के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत के खिलाफ मोहाली में खेले गए चौथे वन-डे में नामुमकिन लक्ष्य हासिल किया। इस मैच में मिडिल ओवर बैट्समैन एश्टन टर्नर ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।
विज्ञापन

2 of 5
SHIKHAR DHAWAN
टीम इंडिया के शतकवीर शिखर धवन के दिमाग पर तो इस धुलाई का सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब धवन से टर्नर की बल्लेबाजी पर सवाल किया तो वह उनका नाम ही भूल गए।
विज्ञापन

3 of 5
team india
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिखर धवन एश्टन टर्नर का नाम भूल गए और बोले, 'उस लड़के ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। वह एक नया खिलाड़ी है और यह बात हमें पता थी।' इसक cricket.com.au के वेबसाइट पर धवन का जमकर मजाक बनाया गया।

4 of 5
shikhar dhawan
वेबसाइट पर कहा गया, 'क्या शिखर धवन सच में भारत से हैं। अगर हैं तो वह अपने देश की सुर्खियों में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का नाम देख सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एश्टन टर्नर
बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में जोरदार वापसी की। मेहमान टीम ने चौथे वन-डे में विराट ब्रिगेड को 4 विकेट से मात दी और सीरीज 2-2 से बराबर की। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 358 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे कंगारू टीम ने 13 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें