फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: ये हैं कुछ देशों के अजीबोगरीब कानून, जिन्हें जानकर पीट लेंगे माथा

Mon, 25 Oct 2021 03:58 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अजीबोगरीब कानून (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
दुनिया में कई देश हैं और हर देश का अपना-अपना कानून भी है। कई देशों में कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून बने हुए हैं, जिनके बारे में जानकर आपको एक बार यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। वहीं कुछ देशों के कानून सुनने में बेहद मजाकिया भी लगते हैं और कभी-कभी सुनकर हैरानी भी होती है। किसी देश में कानून है कि पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल की सजा हो सकती है तो वहीं किसी देश में शरीर का वजन ज्यादा होना गैरकानूनी है। 

जापान में विक्स का इस्तेमाल करना बैन है, क्योंकि इसमें स्यूडोफेड्रिन नामक दवा का इस्तेमाल है। वहीं सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है। आज हम आपको कुछ देशों के ऐसे ही कानूनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में सुनकर या तो आपको हंसी आएगी या फिर हैरानी भी हो सकती है। चलिए जानते हैं दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कानून के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 7
अजीबोगरीब कानून (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
डेनमार्क में चेहरे को ढकना अवैध है

डेनमार्क में पब्लिक में चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनना अवैध है। सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर देश की संसद ने इस कानून को 2018 में मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

3 of 7
अजीबोगरीब कानून (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
श्रीलंका में बुद्ध के साथ सेल्फी लेना है गैरकानूनी 

श्रीलंका में भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं की ओर पीठ करके सेल्फी लेना अपमानजनक माना जाता है। इसके अलावा बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के साथ दुर्व्यवहार भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

4 of 7
अजीबोगरीब कानून (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
ग्रीस में इन जगहों पर ऊंची एड़ी के जूते पहनना मना है

ग्रीस में पर्यटकों को ऐसे जूते पहनने पर रोक है जो स्मारकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्रीक प्रागैतिहासिक और शास्त्रीय पुरावशेषों के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐतिहासिक स्थलों या स्मारकों पर ऊंची एड़ी के जूते छेद कर सकते हैं, क्योंकि हील्स पर पूरे शरीर का दबाव पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 7
अजीबोगरीब कानून (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
थाईलैंड में पैसों पर पैर रखना गैरकानूनी है

थाई पैसे पर पैर रखना देश में गैरकानूनी माना जाता है, क्योंकि इसमें देश के शाही परिवार की तस्वीरें छपी हुई हैं। शाही परिवार की छवि को खराब करना कानून के खिलाफ है और इसके लिए आपको सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
अजीबोगरीब कानून (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
स्विट्जरलैंड में रात में टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी

स्विट्जरलैंड में रात को 10 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी है। सरकार का मनना है कि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। इस कानून के चलते लोगों की स्थिति कभी-कभी विचित्र हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजीबोगरीब कानून (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
नीले जींस पर प्रतिबंध

किम जोंग अपने देश में अजीबोगरीब कानून बनाने के लिए भी मशहूर हैं। उत्तर कोरिया में नीले रंग की जींस पर रोक है। पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से बचाने के लिए उत्तरी कोरिया में इसे प्रतिबंधित किया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें