दुनियाभर में ऐसे कई होटल हैं, जो अपने खास वजहों से काफी अनोखे और खूबसूरत हैं। इन होटलों की बनावट भी काफी आलीशान है। लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसे होटल के बारे में सुना है, जहां बिस्तर पर महज करवट बदलने से लोग एक देश से दूसरे देश में चले जाते हैं? जी हां, यह कोई मजाक नहीं बल्कि पूरी तरह से हकीकत है। इस होटल का नाम अर्बेज होटल है।
दरअसल, इस होटल को अर्बेज फ्रांको-सुइसे होटल के नाम से भी जाना जाता है। यह होटल फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा पर ला क्योर इलाके में स्थित है। अर्बेज होटल दोनों देशों में आता है, इसलिए इस होटल के दो-दो पते (एड्रेस) हैं। इस होटल की सबसे खास बात ये है कि फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा इस होटल के बीचों-बीच से गुजरती है। ऐसे में इस होटल के अंदर जाते ही लोग एक देश से दूसरे देश में पहुंच जाते हैं।