आशा मंडेला
- फोटो : Social media
इस महिला का नाम है आशा मंडेला, जो दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला के नाम से जानी जाती हैं। इनके बाल सिर्फ लंबे ही नहीं, बहुत ही ज्यादा लंबे हैं। यहां तक कि दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला का विश्व रिकॉर्ड भी आशा मंडेला के ही नाम है। इनके बालों की लंबाई 19 फीट से ज्यादा है। कहते हैं कि उन्हें अपने बालों को धोकर पूरी तरह सुखाने में ही दो दिन लग जाते हैं।