फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: दुनिया का एक ऐसा विचित्र जीव, जो बिना पानी पिए भी रह सकता है जिंदा

Mon, 17 May 2021 05:53 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कंगारू रैट - फोटो : सोशल मीडिया
धरती पर मौजूद हर जीव की अपनी कुछ खास विशेषताएं हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कई जीव ऐसे हैं, जो बिना कुछ खाए कई सालों तक जिंदा रह सकते हैं, तो वहीं कुछ जीव ऐसे हैं, जो लंबे समय तक बिना पानी पिए रह सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसे विचित्र जीव के बारे में बताएंगे, जो जिंदगीभर बिना पानी के जिंदा रह सकता है।

विज्ञापन

2 of 5
कंगारू रैट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'कंगारू रैट' नामक ये जीव उत्तरी अमेरिका के रेगिस्तानों में मिलता है। इस जीव की टांगें और पूंछ आस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले कंगारू से मिलती-जुलती है। कंगारू रैट के गालों के बाहर की ओर थैलियों होती हैं, जिसमें ये अपने खाने का सामान लाता है। इस जीव की थैली और हरकत के कारण कंगारू की तरह माना जाता है। इतना ही नहीं ये जीव कंगारू की तरह लंबी छलांग लगाने में भी माहिर है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगारू रैट - फोटो : सोशल मीडिया
कगारू रैट रेगिस्तानी जीवन का एक खास हिस्सा होता है। आपको बता दें कि ये जीव बिल्कुल पानी नहीं पीता है, लेकिन शरीर में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण दूसरे जानवर इसे खा जाते हैं। कंगारू रैट भागने में भी काफी तेज होता है। ये सेकंड भर में 6 मीटर की दूरी पार कर लेता है। दुश्मनों से बचाव करते समय ये जीव खूब तेजी से भागता है।

4 of 5
कंगारू रैट - फोटो : सोशल मीडिया
कंगारू रैट की पूंछ 20 सेमीमीटर की होती है और शरीर करीब 18 सेंटीमीटर, यानी पूरी लंबाई करीब 38 सेंटीमीटर होती है। इस जीव का आगे का पैर छोटा, सिर बड़ा और आंखें छोटी होती हैं। इस जीव के ऊपर के बाल पीले या भूरे होते हैं और नीचे के सफेद। कंगारू रैट के पैर शरीर के अन्य अंगों की तुलना में कहीं ज्यादा बड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगारू रैट - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे रेगिस्तान में तो कम पानी से जरूरत पूरा करने वाले जीव-जंतु और पेड़-पौधे बचे रहते हैं, लेकिन कंगारू रैट बिल्कुल पानी नहीं पीता है। ये अपनी पानी की जरूरत को रेगिस्तान में उगने वाले पेड़-पौधों की जड़ों को खाकर पूरी कर लेता है। इस जीव का गुर्दा इतना मजबूत और अच्छा होता है कि केवल नमी से ही शरीर के पानी की जरूरत को पूरा कर लेता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें