फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Secret Places: दुनिया की सबसे खुफिया जगहें, जहां जाने पर है रोक, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य

Sat, 03 Jun 2023 07:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Most Secret Places - फोटो : Twitter/@the_nurseguy
Most Secret Places: घूमने का शौक रखने वाले लोग चाहते हैं कि वह धरती की हर जगह पर जाएं। वह खूबसूरत समुद्र तट से लेकर रहस्यमयी जगहों तक जाना चाहते हैं। अगर आपकी भी चाहत है कि आप दुनिया की हर जगह घूम आएं, तो हम आपको कुछ ऐसी खुफिया जगहों के बारे में बताते हैं, जहां जाने पर बैन है। इन जगहों पर नहीं जाया जा सकता है। आप यहां सिर्फ गूगल की मदद से पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं दुनिया की पांच सबसे खुफिया जगहों के बारे में...

रूम 39, उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया में प्रवेश पाना बेहद मुश्किल है। इस रहस्य्मयी देश में एक ऐसी जगह है, जो बेहद खुफिया है। इस जगह के बारे में बताया जाता है कि यहां पर गैरकानूनी काम किए जाते हैं। इसके साथ ही यहां ड्रग्स बनाई जाती है। बताया जाता है कि किम जोंग उन की सरकार के पीछे इस रहस्यमयी कमरे का भी योगदान है। इस जगह पर आम लोगों के जाने पर रोक है। 
विज्ञापन

2 of 5
Most Secret Places - फोटो : Pixabay
एरिया-51

अमेरिका की इस जगह पर किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। लॉस वेगास से यह जगह 83 किमी दूर स्थित है। बताया जाता है कि अमेरिकी सरकार इस जगह पर एलियंस और यूएफओ से जुड़े प्रयोग करती है। विवादों और रहस्यों से भरी इस जगह पर आम लोगों की एंट्री बैन है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Most Secret Places - फोटो : iStock
मेझगोर शहर

रूस के खूबसूरत शहरों में शामिल यह जगह बंद है। बताया जाता है कि यहां रहने वाले लोग किसी तरह के मिशन पर काम करते हैं। इसके साथ ही यहां पर कई खुफिया कार्य चलते हैं, लेकिन पोग्राम क्या है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस जगह पर लोगों के जाने पर बैन है। 


Nostradamus: जानिए कौन थे नास्त्रेदमस? 2023 के लिए की थीं ये डरावनी भविष्यवाणियां, इंसान ही इंसान को खाएगा
 

4 of 5
Most Secret Places - फोटो : iStock
स्नेक आइलैंड

ब्राजील में यह आइलैंड स्थित है, जहां पर दुनिया की कई प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। यह इलाका 110 एकड़ में फैला है, जहां चार हजार सांप रहते हैं। यहां पर आम सांप नहीं रहते हैं, बल्कि यहां पर रहने वाले जहरीले सांप हैं। 


Ajab-Gajab: मोटे होने के लिए खून पीते हैं यहां के लोग, सबसे ज्यादा तोंद वाला शख्स माना जाता हीरो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
North Sentinel Island - फोटो : Twitter/@1realwaakye
नॉर्थ सेंटिनल द्वीप

भारत में स्थित यह जगह दुनिया के लिए आज भी रहस्य है। यह दुनिया की खतरनाक जगहों में शामिल हैं। अंडमान में स्थित इस जगह पर रहने वाले आदिवासी यहां पर किसी को कोई नहीं जाने देते हैं। अगर यहां पर जाने की कोशिश करता है, तो उसे यह मार देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें