फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: भारत का सबसे डरावना गांव, जहां से रातोंरात गायब हो गए थे लोग, जानिए क्या है इसकी कहानी

Mon, 12 Jun 2023 03:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Most Haunted Village in India - फोटो : Twitter
 
Ajab-Gajab: भारत के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। इन घटनाओं से जुड़े रहस्य के बारे में जानकर हैरानी होती है। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक गांव है, जो रातों रात खाली हो गया था। बताया जाता है कि जैसलमेर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित कुलधरा गांव में भूतों का बसेरा है। इसकी वजह से लोग यहां जाने से डरते हैं। इस गांव में बेहद पुराने घर बने हुए हैं, जो अब खंडहर में तब्दील हो चुके हैं।

राजस्थान के कुलधरा गांव की गिनती देश की भूतिया जगहों में की जाती है। बताया जाता है कि करीब दो सौ साल पहले लोग रातोंरात इस गांव को छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद से इस गांव में कोई रहने के लिए नहीं आया और यह गांव वीरान हो गया। इस गांव को श्रापित भी कहा जाता है। इस गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना जुड़ी हुई है। जर्जर हालात में पड़े घर आज भी उस घटना की गवाही देते हैं। आसपास के लोग बताते हैं कि यहां पर अक्सर भूतिया घटनाएं घटती हैं, जिसकी वजह से लोग भूलकर भी यहां नहीं जाते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Most Haunted Village in India - फोटो : iStock
कुलधरा गांव कभी बेहद खूबसूरत था, लेकिन एक घटना ने इस गांव को वीराने में बदल दिया। कुलधरा गांव इस हालात में कभी नहीं था। बताया जाता है कि पहले यह गांव काफी सुंदर हुआ करता था। करीब 200 साल पहले कुलधरा गांव में पालीवाल ब्राह्मण की काफी आबादी रहती थी। साल 1825 में अचानक इस गांव को लोगों ने खाली कर दिया। मान्यता है कि लोगों ने गांव से जाते समय श्राप दिया कि जो कोई भी इस गांव में बसने की कोशिश करेगा, वह पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 7
Most Haunted Village in India - फोटो : iStock
उस घटना के बाद यह श्रापित गांव वीराने में बदल गया। आखिर क्या वजह थी कि पालीवाल ब्राह्मण और दूसरे लोगों ने इस गांव को खाली कर दिया? बताया जाता है कि पालीवाल ब्राह्मणों ने 1291 में कुलधरा गांव को बसाया था और उस समय यह एक समृद्ध गांव था। इस गांव में ज्यादातर ब्राह्मण रहते थे और यहां पर खेती, पशुपालन और व्यापार के लिए उपयुक्त भूमि थी। 
 

4 of 7
Most Haunted Village in India - फोटो : iStock
पालीवाल ब्राह्माण पाली के रहने वाले थे, लेकिन सभी 11वीं शताब्दी में पाली से विस्थापित होकर राजस्थान के विभिन्न स्थानों जोधपुर, जैसलमेर, साथलमेर, बीकानेर आदि में जाकर रहने लगे थे। 
उस समय कुलधरा गांव बेहद समृद्ध हुआ करता था। इस गांव में बड़ी-बड़ी हवेलियां हुआ करती थीं।


Haunted Railway Station: ये है देश का सबसे भूतिया रेलवे स्टेशन, अंधेरा होने के बाद कोई नहीं आता नजर
विज्ञापन

5 of 7
Most Haunted Village in India - फोटो : ANI
मान्यता के मुताबिक, रियासत के दीवान सालेम सिंह की नजर गांव के एक ब्राह्मण की पुत्री शक्ति मैया पर थी। वह उसके साथ शादी करना चाहता था, जबकि दूसरी तरफ गांव का ब्राह्मण अपनी पुत्री का विवाह किसी दूसरी बिरादरी में नहीं करना चाहते थे। इसके बाद सालेम सिंह ने गांव वालों को धमकी दी कि अगर वो शक्ति मैया से उनकी शादी नहीं करवाते हैं, तो वो पूरे गांव को तहस नहस कर देगा। 
Mysterious Lake: लाखों साल पुरानी झील वैज्ञानिकों के लिए बनी रहस्य, यहां पर साल के 300 दिन कड़कती है बिजली!
विज्ञापन

6 of 7
Most Haunted Village in India - फोटो : Richest Village In World
धमकी के बाद गांव के पालीवाल ब्राह्मणों ने पंचायत में फैसला किया कि वह इस गांव को छोड़ देंगे। उसके बाद सभी ब्राह्मण गांव को वैसा ही छोड़कर रातों रात वहां से चले गए। जाते वक्त उन्होंने यह श्राप भी दिया कि जो कोई भी इस गांव में बसने की कोशिश करेगा। वह पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Most Haunted Village in India - फोटो : iStock
दूसरी मान्यता के मुताबिक, गांव वालों ने सालेम सिंह द्वारा ज्यादातर मात्रा में कर वसूले जाने की वजह से परेशान होकर गांव से चले गए। हालांकि तीसरी वजह वैज्ञानिक भी लगती है, उसके मुताबिक, पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा इस गांव को छोड़ने की मुख्य वजह सूखा और गांव में पानी के जलस्तर का नीचे गिरना था। लेकिन आज भी यह गांव रहस्यमयी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें