Oldest Countries In The World: आज दुनियाभर में करीब 245 देश अस्तित्व में हैं, जिनमें से कुछ बेहद पुराने हैं, तो कुछ हाल ही में एक राष्ट्र के रूप में सामने आए हैं। इसके अलावा हजारों सालों में कई ऐसे देश भी स्थापित हुए, जो आज इतिहास के पन्नों में गुम हो चुके हैं। वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनकी स्थापना हजारों साल पहले हुई थी और वह आज भी न केवल अस्तित्व में हैं, बल्कि टेकनॉलाजी और विकास के मामले में भी बहुत आगे हैं। भारत भी इन्ही देशों में से एक है, जिसका अस्तित्व आज भी बरकरार है। इसके साथ ही हम आपको कुछ अन्य ऐसे ही पुराने देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी स्थापना सालों पहले हुई थी और आज भी वह इस दुनिया में आबाद हैं।
इंडिया (India)
भारतीय उपमहाद्वीप का इतिहास 5,000-6,000 साल पुराना है, जो आज भी एक शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र के रूप में आबाद है। इसकी नींव वैदिक सभ्यता के निर्माण के दौरान 1500 ईसा पूर्व में रखी गई थी। भारत देश विभिन्न राजवंशों के हाथों में आया और ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्र के बाद आधुनिक भारत की स्थापना सन 1947 में हुई।