फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी फ्लैट जैसी सुविधाएं हैं इस प्राइवेट जेट में, बनाने में खर्च हुए हैं करोड़ों रुपये

Wed, 18 Mar 2020 01:25 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : acropolis aviation
घर को सुविधाजनक और लग्जीरियस बनाने के लिए लोग न जाने कितने पैसे खर्च कर देते हैं। हर इंसान की यह चाहत होती है कि उसका घर एकदम सुंदर और हर सुविधा से सुसज्जित हो। लेकिन हाल ही में एक कंपनी ने ऐसा विमान बनाया है जो जहाज नहीं बल्कि लग्जरी अपार्टमेंट जैसा दिखाई दे रहा है। कंपनी ने इस जहाज में हर उस सुविधा को शामिल किया है, जो एक फ्लैट में होता है।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : acropolis aviation
दरअसल, इंग्लैंड की विमान बनाने वाली कंपनी एक्रोपॉलिस एविएशन कंपनी ने इस जहाज को पेश किया है। यह जहाज एयरबस कंपनी के ACJ 320 neo मॉडल है, जिसे कस्टमाइज कर प्राइवेट जेट का लुक दिया गया है। इस प्राइवेट जेट में आराम से 17 लोग सो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस लग्जरी जहाज में पेंटहाउस, बेडरूम, मीटिंग केबिन और बाथरूम बनाया गया है। वहीं इस जेट में एक साथ 19 लोग बैठ सकते हैं और 17 लोगों के सोने की व्यवस्था है। एक बार ईंधन भरने पर यह जहाज करीब 9600 किलोमीटर का सफर पूरा कर सकता है। प्राइवेट जहाज की श्रेणी में यह सबसे अधिक बड़ा और भव्य है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस प्राइवेट जहाज की कीमत 813 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी ने जिस एयरबस को प्राइवेट जेट का लुक दिया है उसे इससे पहले कमर्शियल जहाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह मॉडल लुफ्थांसा और ब्रिटिश एयरवेज के विमानों में शामिल है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : acropolis aviation
इस विमान के इंटीरियर को डिजाइन करने में 13 महीने लगें। लंबी दूरी को सफर करने में सक्षम यह जहाज एक ही बार में अमेरिका से न्यूजीलैंड या न्यूयार्क से लंदन तक की दूरी को तय कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : acropolis aviation
दुनियाभर के अमीर लोग डसॉल्ट, बॉम्बार्डियर और गल्फस्ट्रीम के प्राइवेट जेट को पसंद करते हैं। हालांकि एक्रोपॉलिस एविएशन का कहना है कि उनके इस जेट में अधिक से अधिक लग्जरी सुविधाएं हैं और स्पेस के मामले में यह हर प्राइवेट जेट में बेहतर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें